Click Here
Click Here
Click Here

बड़कागांव के बाबुपारा में वृद्ध दंपति की हत्या का मामला: सगा पोता निकला हत्यारा

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गावं में 15 फरवरी की रात्रि को घर में घुसकर वृद्ध दंपति सेवानिवृत्ति सीसीएल कर्मी 80...

Hazaribagh: बड़कागांव थाना क्षेत्र के बाबूपारा गावं में 15 फरवरी की रात्रि को घर में घुसकर वृद्ध दंपति सेवानिवृत्ति सीसीएल कर्मी 80 वर्षीय वकील राम एवं पत्नी 60 वर्षीय झुनिया देवी की चुलोहि एवं कुल्हाड़ी से गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी गई थी. इस अनसुलझा केस को बड़कागांव पुलिस ने सुलझा लिया. मामले को लेकर पुलिस ने खुलासा किया है. बड़कागांव थाना प्रभारी दीपक कुमार सिंह ने हत्याकांड का उद्वेदन में कहा की हत्याकांड में मृतक के पोता  मुख्य आरोपी ग्राम बाबूपारा निवासी 27 वर्षीय विक्की कुमार दास (पिता राजन दास)को गिरफ्तार कर हजारीबाग न्यायिक हिरासत में  जेल भेज दिया गया.

डायन बिसाही के संदेह में पोते ने की थी हत्या

आगे बताया कि विक्की के परिवार में भूत प्रेत डायन बिसाही को लेकर हमेशा आपस में झगड़ा होता था, विक्की की नौकरी नहीं लगने और चचेरी बहन की बच्चा नहीं होना, हमेशा तबीयत खराब रहने को लेकर, विक्की डायन बिसाही का आरोप, दादी के ऊपर लगाया करता था. हत्या का मूल कारण यही है. इस मामले में अन्य दो से तीन लोग भी संदिग्ध हैं जिसकी पुलिस गंभीरता से जांच पड़ताल कर रही है. घटना को लेकर 16 फरवरी को बड़कागांव थाना में कांड संख्या 26 /26 धारा 103(1)/309(3)/3(5) BNS दर्ज किया गया था. हत्या के बाद घटना को लेकर 16 फरवरी को खोजी कुत्ता एवं फोरेंसिक जांच भी की गई थी. प्राप्त सूत्रों  के अनुसार हत्या के आरोपी विक्की कुमार दास बीपीएड की पढ़ाई राधा गोविंद कॉलेज से की है. विक्की बलोदर गांव में सतीश नाम के एक व्यक्ति के साथ साझे में पोल्ट्री फार्म चला रहा था.

AlsoRead:पारंपरिक स्वशासन में सरना आदिवासियों का संवैधानिक अधिकार दिलाने को लेकर आंदोलन जोरदार

add1

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *