Click Here
Click Here
Click Here

भारत-अमेरिका ट्रेड डील के विरोध में युवा कांग्रेस, 16 मार्च को दिल्ली में संसद घेराव

Ranchi: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कड़ा विरोध किया....

Ranchi: झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस ने आज रांची स्थित कांग्रेस भवन में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर भारत-अमेरिका ट्रेड डील का कड़ा विरोध किया. इस दौरान रांची महानगर युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि यह डील देश के किसानों के हित के खिलाफ है.

उन्होंने बताया कि पहले भी आंदोलन करने वाले युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया था, लेकिन इससे आंदोलन रुकने वाला नहीं है. इसी के विरोध में 16 मार्च को इंडियन यूथ कांग्रेस के नेतृत्व में दिल्ली में संसद घेराव किया जाएगा, जिसमें झारखंड से भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे.

Also Read: रांची पुलिस का मानवीय चेहरा: सड़क किनारे मिले अचेत व्यक्ति की जान बचाने के लिए बने देवदूत

गौरव सिंह ने कहा कि अगर यह डील लागू होती है तो भारत के किसानों को बड़ा नुकसान होगा. उनके अनुसार, अमेरिका अपने कृषि और डेयरी उत्पाद भारत में बिना टैरिफ के बेच सकेगा, जबकि भारत के उत्पादों पर अमेरिका में लगभग 18 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा. इससे भारतीय किसानों के लिए अपने उत्पाद बेचना मुश्किल हो जाएगा.

उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इस मुद्दे पर समझौता कर रही है और देश के हितों से समझौता किया जा रहा है. युवा कांग्रेस ने चेतावनी दी कि अगर यह डील रद्द नहीं की गई तो आंदोलन और तेज किया जाएगा. उन्होंने कहा कि फिलहाल 12 कार्यकर्ताओं को जेल भेजा गया है, लेकिन जरूरत पड़ी तो देशहित में जेल भरो आंदोलन भी किया जाएगा.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *