बुंडू: ‘नमस्ते डे’ के तहत नगर पंचायत में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Ranchi: बुंडू में केंद्र सरकार की ‘नमस्ते योजना’ के तहत मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘Namaste Day’ कार्यक्रम का आयोजन...

रांची
'नमस्ते डे' पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन

Ranchi: बुंडू में केंद्र सरकार की नमस्ते योजना’ के तहत मंगलवार को नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ‘Namaste Day’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर सफाई मित्रों और नगर पंचायत के कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया.

सफाई मित्रों और कर्मियों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण

शिविर में अनुमंडलीय अस्पताल की चिकित्सकीय टीम ने सफाई मित्रों, नगर पंचायत के पदाधिकारियों और कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच की. इस दौरान सभी प्रतिभागियों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी जरूरी जानकारी भी दी गई.

स्वास्थ्य जागरूकता और नियमित जांच पर जोर

कार्यक्रम के दौरान चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता और बेहतर जीवनशैली को लेकर आवश्यक सुझाव दिए. अधिकारियों ने बताया कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य सफाई मित्रों और नगर निकाय कर्मियों के स्वास्थ्य की नियमित निगरानी करना और उन्हें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है.

ALSO READ: जामताड़ा: नारायणपुर में 145 बूथों पर आयोजित हुई द्वितीय चुनाव पाठशाला 

सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़

इस मौके पर बुंडू नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शुभम पोद्दार, नगर प्रबंधक अनूप कुमार समेत नगर पंचायत के कई पदाधिकारी, कर्मचारी और सफाई मित्र मौजूद रहे. अधिकारियों ने कहा कि सफाई मित्र शहर की स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं और उनके स्वास्थ्य का ख्याल रखना नगर पंचायत की प्राथमिकताओं में शामिल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *