झारखंड माध्यमिक आचार्य भर्ती: सफल अभ्यर्थियों की काउंसलिंग 20 जुलाई से, धुर्वा प्रोजेक्ट भवन में जांचे जाएंगे सर्टिफिकेट

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग...

Ranchi: स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग (माध्यमिक शिक्षा निदेशालय) ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2025 में सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग का शेड्यूल जारी कर दिया है. यह काउंसलिंग 20 जुलाई से 22 जुलाई 2026 तक आयोजित होगी, जिसमें अभ्यर्थियों के सभी प्रमाण पत्रों की गहन जांच की जाएगी. काउंसलिंग रांची के धुर्वा स्थित प्रोजेक्ट भवन में होगी. न्यू एनेक्सी बिल्डिंग के प्रथम तल स्थित सभागार में रोजाना सुबह 10 बजे से दस्तावेजों का मिलान शुरू होगा. निर्धारित तिथि पर काउंसलिंग में शामिल नहीं होने वाले अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी नहीं किया जाएगा. विभाग ने साफ किया है कि अंतिम चयन से पहले सभी प्रमाण पत्रों की बारीकी से जांच के बाद ही नियुक्ति प्रक्रिया आगे बढ़ेगी.

तीन दिन में विषयवार बुलावा

विभाग ने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विषयवार तिथि तय की है. 20 जुलाई को राजनीतिशास्त्र और मनोविज्ञान, 21 जुलाई को समाजशास्त्र, गृह विज्ञान व अप्लायड इंग्लिश, जबकि 22 जुलाई को विशेष शिक्षा सहित तकनीकी विषयों के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी.

ओरिजिनल डॉक्यूमेंट जरूरी

अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र और उनकी स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रतियां लानी होंगी. साथ ही बी.एड संस्थान की एनसीटीई मान्यता का प्रमाण पत्र और तीन पासपोर्ट साइज फोटो भी अनिवार्य किया गया है.

खुद उपस्थित होना अनिवार्य

माध्यमिक शिक्षा निदेशक राजेश प्रसाद ने स्पष्ट किया है कि काउंसलिंग में अभ्यर्थियों की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य है. किसी भी स्थिति में प्रतिनिधि के माध्यम से उपस्थिति मान्य नहीं होगी.

यह भी पढ़ें: गोड्डा: बच्चों के खेल के विवाद में 60 वर्षीय व्यक्ति की मौत, पुलिस जांच में जुटी

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *