चक्रधरपुर: SIR-2026 के तहत SDO ने कई मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण, BLO को दिए आवश्यक निर्देश

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन...

मतदान केंद्र का निरीक्षण करते SDO
मतदान केंद्र का निरीक्षण करते SDO

Chakradharpur: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अनुमंडल पदाधिकारी, पोड़ाहाट सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 56-चक्रधरपुर (अनुसूचित जनजाति) विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र ने चक्रधरपुर प्रखंड एवं शहरी क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्य की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान मतदान केंद्र संख्या 162 (प्राथमिक विद्यालय, चन्द्री), 163 (उत्क्रमित मध्य विद्यालय, पदमपुर), 219 (कार्मेल मध्य विद्यालय, चक्रधरपुर-पूर्वी भाग) तथा 229 एवं 230 (रेलवे मिश्रित उच्च विद्यालय, चक्रधरपुर-पूर्वी एवं पश्चिमी भाग) का भ्रमण किया गया.

समयबद्ध डिजिटाइजेशन के दिए निर्देश

इस दौरान SDO ने BLO द्वारा किए जा रहे कार्यों एवं वितरित गणना प्रपत्रों (Enumeration Forms) की समीक्षा की. उन्होंने सभी BLO को निर्देश दिया कि घर-घर सर्वेक्षण के दौरान प्राप्त गणना प्रपत्रों का समयबद्ध संग्रहण कर उनका शीघ्र डिजिटाइजेशन सुनिश्चित करें, ताकि निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित समय-सीमा के भीतर विशेष गहन पुनरीक्षण का कार्य शत-प्रतिशत पूरा किया जा सके.

ALSO READ: रांची: तीन साल बाद भी पूरी नहीं हुई PGT भर्ती, अभ्यर्थियों ने आयोग से मांगी जल्द नियुक्ति

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *