NewsWave Desk : जंतर-मंतर में नीट पेपर लीक के विरोध में प्रदर्शन जारी है. प्रदर्शन कॉकरोच जनता पार्टी CJP की ओर से किया जा रहा है. जहां सोनम वांगचुक काफी समय से अनशन पर बैठे हुए है. विरोध प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की इस्तीफे की मांग के लिये जारी है. इसी बीच सीजेपी CJP ने अलग-अलग राजनीतिक दलों और वैचारिक धाराओं के नेताओं को चिट्ठी लिखी है. जिसमें देश के युवाओं और सोनम वांगचुक के साथ एकजुटता दिखाने और समर्थन देने का अनुरोध किया है. सीजेपी CJP ने पूर्व भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, लोकसभा में नेता विपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी, तमिलनाडु के सीएम CM सी. जोसेफ विजय के अलावा कई अन्य नेताओं को चिट्ठी लिखी है. सीजेपी CJP के प्रवक्ता सौरव दास ने इस संबंध में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी साझा की है. जिसमें उन्होंने नेताओं से सोनम वांगचुक और युवाओं के लिये समर्थन की मांग की है.
जारी सूची में 20 नेताओं के नाम है
सोशल मीडिया में सौरव दास ने कहा कि सोनम जी और भारी संख्या में युवा पिछले 25 दिनों से शांतिपूर्ण ढंग से धरने पर बैठे हैं. जारी सूची में 20 नेताओं के नाम है. जिसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, डीएमके DMk सांसद कनिमोझी, डीएमके DMK सांसद तिरुचि शिवा, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, सपा सांसद राम गोपाल यादव, टीडीपी TDP सांसद लवु श्री कृष्णा देवरायलु, जदयू सांसद संजय कुमार झा, शिवसेना UBT सांसद संजय राउत, राजद नेता तेजस्वी यादव, राजद सांसद मिसा भारती, सांसद पीवी मिधुन रेड्डी, एएसपी SSP सांसद चंद्र शेखर आजाद, भाजपा सांसद जेपी नड्डा, भाजपा प्रमुख नितिन नबीन, आंध्र प्रदेश के सीएम CM चंद्रबाबू नायडू, तमिलनाडु के सीएम CM सी. जोसेफ विजय, AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी, जम्मू-कश्मीर के सीएम CM उमर अब्दुल्ला और जम्मू-कश्मीर नेशनल कॉन्फ्रेंस के सांसद अगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी का नाम शामिल है.
युवाओं के साथ जोड़े आवाज
CJP प्रवक्ता सौरव दास ने कहा, पार्टी सभी नेताओं से अपील करती है कि वे राजनीति से ऊपर उठकर युवाओं की आवाज के साथ अपनी आवाज जोड़ें. आंदोलन पूरी तरह से परीक्षा पेपर लीक, रिक्रटमेंट फेलयर, भ्रष्ट और चरमराई हुई शिक्षा व्यवस्था के खिलाफ है. जिसकी वजह से जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों के लिए न्याय और मुआवजे की मांग की जा रही है.
