कोडरमा : मोहनी धाम मंदिर में कंवर पदयात्रा को लेकर बैठक संपन्न, 10 अगस्त को निकलेगी कंवर पदयात्रा

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के मोहनी धाम मंदिर परिसर में आगामी कंवर पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक...

Kanwar Padyatra Meeting

Koderma : जिले के चंदवारा थाना क्षेत्र के मोहनी धाम मंदिर परिसर में आगामी कंवर पदयात्रा के सफल आयोजन को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अगुवाई सुषमा सुमन और प्रदीप कुमार सुमन के द्वारा की गई. वहीं बैठक की अध्यक्षता मंदिर परिसर के भगत जी ने की. बैठक का संचालन विजय यादव किये, बैठक में कंवर पदयात्रा की तैयारियों, सुरक्षा व्यवस्था, मार्ग, जल और प्रसाद वितरण, और श्रद्धालुओं के सहयोग को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. सभी पदाधिकारियों और ग्रामवासियों से अपील की गई कि वे इस पवित्र यात्रा में बढ़-चढ़कर भाग लें और सहयोग करें.

 

पदयात्रा शिव भक्तों के जयकारों के साथ शुरू

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि 10 अगस्त 2026, सोमवार को सेकंड सोमवारी कंवर पदयात्रा चंदवारा डिग्री कॉलेज से भव्य रूप से निकाली जाएगी. पदयात्रा शिव भक्तों के जयकारों के साथ शुरू होगी और निर्धारित मार्ग से होते हुए शिवलिंग पर जलाभिषेक के साथ संपन्न होगी. भगत जी ने कहा कि सावन माह में कंवर यात्रा का विशेष महत्व है. सभी श्रद्धालुओं से अनुरोध है कि वे अनुशासन और श्रद्धा के साथ इस यात्रा में शामिल हों. इस बैठक में उपस्थित थाम पंचायत के मुखिया पुष्पा देवी, चंदवारा पंचायत के मुखिया संतोष कुशवाहा, पूर्व चंदवारा प्रखंड के पूर्व प्रमुख लीलावती देवी योग क्रांतिकारी योगाचार्या सुषमा सुमन, योग गुरु प्रदीप कुमार सुमन, विजय यादव प्रकाश यादव, थाम पंचायत के पंचायत समिति सदस्य उमाशंकर रविदास, विष्णु यादव शिव कुमार पांडे कृष्ण प्रसाद राणा, सुखदेव भैया मनोज प्रजापति बद्री ठाकुर रामु साव प्रकाश ठाकुर बैठक में सभी उपस्थित थे सभी लोग ने हाथ उठाकर संकल्प लिए की तन मन धन लगाकर कार्यक्रम को बेहतर तरीके से किया जाएगा, इस बार विशेष झांकी भी रहेगी, बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीण, मंदिर समिति के सदस्य और शिव भक्त उपस्थित रहे.

Also Read : सरायकेला: जमीन विवाद में बुजुर्ग से मारपीट का आरोप, पीड़ित का PHC में उपचार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *