Ranchi: आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और उन्हें कानूनी सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को रांची जिले के विभिन्न थानों और ओपी में जन-शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. इस दौरान एसएसपी राकेश रंजन, सिटी एसपी पारस राणा, ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह और ग्रामीण एसपी गौरव गोस्वामी समेत कई पुलिस अधिकारी खुद थाना पहुंचकर आम लोगों की समस्या को सुन रहे और उसका समाधान कर रहे है. इस कार्यक्रम का शेड्यूल और समय-सारणी पहले ही सोशल मीडिया, प्रेस और प्रबुद्ध नागरिकों के माध्यम से प्रसारित कर दी गई थी, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोग इसका लाभ उठा सकें.
पिछले सप्ताह 380 आवेदनों में से 160 का तुरंत हुआ था निपटारा
इस कार्यक्रम को लेकर पिछले सप्ताह जनता में भारी उत्साह देखा गया था, और थानों में बड़ी संख्या में लोग अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे थे. कार्यक्रम के दौरान कुल 380 आवेदन प्राप्त हुए. पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इनमें से 160 मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए उनका निष्पादन कर दिया गया था.शेष बचे मामलों की गुणवत्तापूर्ण जांच की जा रही है.
