रांची में 15 मार्च से विमेंस अंडर-23 नॉकआउट क्रिकेट, देश की 10 टीमें दिखाएंगी दम

रांची: राजधानी रांची में 15 मार्च से महिला अंडर-23 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच शुरू होने जा रहा है. यह प्रतियोगिता बीसीसीआई...

रांची: राजधानी रांची में 15 मार्च से महिला अंडर-23 नॉकआउट क्रिकेट टूर्नामेंट का रोमांच शुरू होने जा रहा है. यह प्रतियोगिता बीसीसीआई के तत्वावधान में आयोजित की जा रही है, जिसमें देश की 10 मजबूत टीमें हिस्सा लेने रांची पहुंच रही हैं. इस टूर्नामेंट में तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, पंजाब, दिल्ली, मुंबई, महाराष्ट्र, उत्तराखंड, बंगाल, मध्य प्रदेश और कर्नाटक की टीमें मैदान में उतरेंगी. सभी टीमें 13 और 14 मार्च को अभ्यास सत्र (नेट प्रैक्टिस) करेंगी.

पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश

15 मार्च को पहला प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबला तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश के बीच खेला जाएगा, जो JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम में होगा. वहीं दूसरा प्री-क्वार्टर फाइनल मध्य प्रदेश और बंगाल के बीच ऊषा मार्टिन ग्राउंड में खेला जाएगा. टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 22 मार्च को JSCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जहां विजेता टीम का फैसला होगा.

मैच रेफरी और बीसीसीआई वैन्यू इंचार्ज करेंगे ग्राउंड का निरीक्षण

मैचों को सुचारू रूप से कराने के लिए बीसीसीआई द्वारा नियुक्त मैच ऑफिशियल, अंपायर, मैच रेफरी और वैन्यू मैनेजर रांची पहुंच चुके हैं.  इधर Jharkhand State Cricket Association (जेएससीए) ने भी टूर्नामेंट को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं. शनिवार को दोनों मैदानों का निरीक्षण मैच रेफरी और बीसीसीआई के वैन्यू इंचार्ज द्वारा किया जाएगा, ताकि मैच से पहले सभी व्यवस्थाओं की अंतिम जांच हो सके.

यह भी पढ़ें: सिमडेगा : पारा मेडिकल कर्मियों की नियुक्ति के लिए लिखित परीक्षा आयोजित, डीसी ने किया निरीक्षण

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *