डॉक्टरों ने स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह दी
इस अभियान को सफल बनाने में डॉ. प्रदीप, डॉ. सुशील, डॉ. राधिका, डॉ. सूर्या भूषण, डॉ. धर्मराज, डॉ. सुष्मिता, डॉ. आशिक, डॉ. टिम्मा रानी, डॉ. मैनुद्दीन, डॉ. अनीश, डॉ. यशवंती एवं डॉ. कविता सहित आयुष चिकित्सकों की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. चिकित्सकों ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सलाह भी दी.
बड़ी संख्या में लोगों ने कराई स्वास्थ्य जांच
स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन मंझारी के दोकाट्टा, गोइलकेरा के कुईड़ा एवं गोइलकेरा बाजार, मनोहरपुर के मौलडीहा, खूंटपानी के गोटाई एवं केंदुसाई, सदर प्रखंड के दलियामार्चा, नोआमुंडी के खास जामदा, चक्रधरपुर के लक्ष्मीपोसी, तांतनगर के कोकचो, हटगम्हरिया के कालीमाटी तथा गुदड़ी प्रखंड के डुरा गांव में किया गया. शिविरों में बड़ी संख्या में ग्रामीण महिला-पुरुष एवं बच्चों ने स्वास्थ्य जांच कराई.
योग सत्र आयोजित किया गया
उपचार के साथ-साथ ग्रामीणों को मलेरिया, डेंगू और चिकनगुनिया जैसी मौसमी बीमारियों से बचाव, स्वच्छता बनाए रखने, शुद्ध पेयजल के उपयोग तथा तंबाकू एवं अन्य नशे से दूर रहने के प्रति जागरूक किया गया. चिकित्सकों ने नियमित स्वास्थ्य जांच कराने और बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत सहिया या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करने की सलाह दी.शिविर के समापन पर ग्रामीणों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से विशेष योग सत्र आयोजित किया गया. योग प्रशिक्षकों एवं चिकित्सकों ने नियमित योग, संतुलित एवं पौष्टिक आहार तथा स्वच्छ जीवनशैली अपनाने का संदेश देते हुए स्वस्थ समाज के निर्माण का आह्वान किया.
ALSO READ: पलामू : ड्यूटी के दौरान महिला होमगार्ड जवान की बिगड़ी तबीयत बेहोश होकर गिरी, अस्पताल में भर्ती
