चाईबासा: आयुष्मान आरोग्य मंदिर की सरकारी जमीन पर कथित अवैध जुताई का मामला, पंचायत प्रतिनिधियों ने लिया संज्ञान

Chaibasa: लण्डूपदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चिन्हित सरकारी जमीन पर कथित रूप से अज्ञात लोगों द्वारा हल चलाकर जुताई किए...

आयुष्मान आरोग्य मंदिर

Chaibasa: लण्डूपदा स्थित आयुष्मान आरोग्य मंदिर के लिए चिन्हित सरकारी जमीन पर कथित रूप से अज्ञात लोगों द्वारा हल चलाकर जुताई किए जाने का मामला सामने आया है. सूचना मिलने पर गांव के मुंडा श्यामघन प्रधान और पंचायत के मुखिया कुश पूर्ति ने संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण किया.

आवश्यक कार्रवाई की मांग

निरीक्षण के दौरान मुंडा श्यामघन प्रधान ने कहा कि सरकारी जमीन पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण या अवैध कब्जा स्वीकार्य नहीं है. उन्होंने कहा कि यदि विकास योजनाओं के लिए निर्धारित भूमि पर इस तरह की गतिविधियां होती हैं तो इससे सरकारी कार्य प्रभावित हो सकते हैं और गांव में विवाद की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. मुखिया कुश पूर्ति ने भी मामले को गंभीर बताते हुए कहा कि पंचायत स्तर पर इसकी समीक्षा की जाएगी. उन्होंने बताया कि ग्रामीणों के साथ जल्द बैठक आयोजित कर पूरे मामले पर चर्चा की जाएगी और भविष्य में सरकारी जमीन पर अतिक्रमण रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. हालांकि, इस मामले में अब तक किसी व्यक्ति की पहचान या प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है.

AlsoRead: धनबाद डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- 3 साइनाइड पॉइजन गैस व RDX बम फोड़ेंगे, केवल मुसलमानों को निकालो

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *