फीफा विश्वकप 2026: आज अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमी फाइनल, रात 12.30 पर होगा महामुकाबला, जीतने वाली टीम की स्पेन से होगी खिताबी भिड़ंत

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप में दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार आज रात, 16 जुलाई को रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में...

FIFA World Cup 2026: Argentina and England play in the second semi-final today, the grand final will be held at 12:30 tonight, the winning team will face Spain for the title.

FIFA World Cup 2026: फुटबॉल विश्वकप में दूसरा सेमीफाइनल भारतीय समयानुसार आज रात, 16 जुलाई को रात 12:30 बजे अटलांटा स्टेडियम में खेला जाएगा. एक तरफ होगा मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना, जिसकी अगुआई महान खिलाड़ी लियोनल मेसी कर रहे हैं, जबकि दूसरी ओर इंग्लैंड अपनी दूसरी विश्व कप फाइनल की तलाश में उतरेगा. इंग्लैंड ने इस विश्व कप में लगातार संघर्ष करते हुए सेमीफाइनल तक का सफर तय किया है. टीम ने नॉकआउट चरण में कांगो डीआर, मेक्सिको और नॉर्वे जैसी मजबूत टीमों को हराया. कप्तान हैरी केन और जूड बेलिंघम शानदार लय में हैं. वहीं अर्जेंटीना के लिए मेसी अब तक रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन कर चुके हैं. उन्होंने पूरे टूर्नामेंट में कई अहम गोल किए हैं और टीम को लगातार दूसरी बार फाइनल तक पहुंचाने की कोशिश करेंगे. स्विट्जरलैंड के खिलाफ क्वार्टर फाइनल में अतिरिक्त समय में जीत दर्ज कर अर्जेंटीना ने अपना जुझारू अंदाज भी दिखाया.

यह भी पढ़ें: धनबाद डाकघर और पासपोर्ट कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी, कहा- 3 साइनाइड पॉइजन गैस व RDX बम फोड़ेंगे, केवल मुसलमानों को निकालो

विश्वकप में 24 साल बाद अर्जेंटीना-इंग्लैंड होंगे आमने-सामने

फीफा विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड और अर्जेंटीना 24 साल बाद विश्व कप में आमने-सामने होंगे. दोनों टीमें इससे पहले विश्व कप में पांच बार भिड़ चुकी हैं, जिसमें इंग्लैंड ने तीन और अर्जेंटीना ने दो मुकाबले जीते हैं. इस प्रतिद्वंद्विता ने फुटबॉल इतिहास को ‘हैंड ऑफ गॉड’, डिएगो माराडोना के ‘गोल ऑफ द सेंचुरी’ और डेविड बेकहम के रेड कार्ड जैसे कई यादगार पल दिए हैं. अब अटलांटा में दोनों टीमें फाइनल का टिकट हासिल करने के लिए भिड़ेंगी.

FIFA World Cup 2026: Argentina and England play in the second semi-final today, the grand final will be held at 12:30 tonight, the winning team will face Spain for the title.

ओवरऑल इंग्लैंड का पलड़ा भारी

इंग्लैंड और अर्जेंटीना अब तक अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल में 14 बार आमने-सामने आ चुके हैं. इन मुकाबलों में इंग्लैंड ने छह मैच जीते हैं, जबकि अर्जेंटीना को तीन जीत मिली हैं. दोनों टीमों के बीच पांच मुकाबले ड्रॉ भी रहे हैं. हालांकि, ओवरऑल रिकॉर्ड इंग्लैंड के पक्ष में है, लेकिन विश्व कप जैसे बड़े मंच पर अर्जेंटीना ने कई यादगार जीत दर्ज की हैं. खासकर 1986 का ‘हैंड ऑफ गॉड’ और 1998 का पेनल्टी शूटआउट आज भी इस ऐतिहासिक प्रतिद्वंद्विता की सबसे चर्चित कहानियों में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: रांची में पुलिस की जन-शिकायत समाधान में SSP ने खुद सुनी समस्याएं, ऑन स्पॉट किया जा रहा समाधान

FIFA World Cup 2026: Argentina and England play in the second semi-final today, the grand final will be held at 12:30 tonight, the winning team will face Spain for the title.

खिताबी मुकाबले में स्पेन से कौन सी टीम भिड़ेगी?

एक ओर तकनीकी रूप से मजबूत और संतुलित इंग्लैंड है, तो दूसरी ओर बड़े मैचों का अनुभव रखने वाली अर्जेंटीना. दोनों टीमों के बीच मुकाबला विश्व कप के सबसे बड़े मैचों में से एक माना जा रहा है. इस मैच का विजेता रविवार को न्यूयॉर्क-न्यू जर्सी में स्पेन के खिलाफ विश्व चैंपियन बनने के लिए उतरेगा.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *