गुमला: SIR-2026 को लेकर SDO सख्त, BLO-BLA को दिए निर्देश

Gumla: गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी(SDO)अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया में तेजी...

गुमला
AI Generate Image

Gumla: गुरुवार को अनुमंडल पदाधिकारी(SDO)अखिलेश कुमार की अध्यक्षता में नगर परिषद कार्यालय सभागार में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 की प्रक्रिया में तेजी लाने के उद्देश्य से बैठक आयोजित की गई. बैठक में नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी, सभी BLO, BLA-2, वॉलेंटियर्स सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.

मैपिंग और डिजिटाइजेशन में तेजी लाने के निर्देश

बैठक के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी(SDO) ने मतदाता सूची से संबंधित मैपिंग कार्य एवं डिजिटाइजेशन की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने दोनों कार्यों का प्रतिशत अधिक से अधिक बढ़ाने के निर्देश देते हुए कहा कि सभी BLO निर्धारित समय-सीमा के भीतर घर-घर जाकर मैपिंग का कार्य पूरा करें और डिजिटाइजेशन प्रक्रिया भी समय पर संपन्न कराएं.

बूथों पर वॉलेंटियर्स की तैनाती, मतदाताओं को मिलेगा सहयोग

SDO ने बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर वॉलेंटियर्स को टैग किया गया है, ताकि बूथ पर आने वाले मतदाताओं को आवश्यक आवेदन प्रपत्र उपलब्ध कराए जा सकें और उन्हें प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग मिले.

BLO की समस्याएं सुनीं, समाधान के दिए निर्देश

बैठक में BLO ने मैपिंग कार्य के दौरान आने वाली विभिन्न व्यावहारिक समस्याओं से SDO को अवगत कराया. इस पर उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए समस्याओं के शीघ्र समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

19 जुलाई से पहले आवेदन जमा करने की अपील

SDO ने नागरिकों से अनुरोध किया कि जो लोग आवेदन प्रपत्र लेकर गए हैं, वे 19 जुलाई से पहले उसे भरकर संबंधित BLO को जमा कर दें, ताकि निर्धारित समय के भीतर मैपिंग और डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया पूरी की जा सके.

ALSO READ: 195 वर्षों से कायम है चैनपुर राजगढ़ की आस्था, भव्य रथ यात्रा के साथ मौसी बाड़ी पहुंचे प्रभु जगन्नाथ

22 जुलाई की बैठक में बीएलए-2 की उपस्थिति अनिवार्य

बैठक के अंत में SDO ने सभी राजनीतिक दलों के BLA-2 को 22 जुलाई को आयोजित होने वाली बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि SIR-2026 की प्रक्रिया को सफल बनाने के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच समन्वय और सक्रिय सहभागिता बेहद जरूरी है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *