लोहरदगा: “हर परिवार खुशहाल हो…” भगवान जगन्नाथ के दरबार में रोहित उरांव ने की विशेष प्रार्थना

Lohardaga: युवा कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने...

Lohardaga
भगवान जगन्नाथ के दरबार पहुंचे रोहित उरांव

Lohardaga: युवा कांग्रेस नेता रोहित उरांव ने भगवान जगन्नाथ, भगवान बलभद्र और देवी सुभद्रा के दरबार में पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की. उन्होंने भगवान जगन्नाथ के समक्ष माथा टेककर लोहरदगा जिले में अमन-चैन, भाईचारे और विकास की कामना की. साथ ही देश की सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की.

भगवान जगन्नाथ को बताया एकता और कल्याण का प्रतीक

पूजा-अर्चना के बाद रोहित उरांव ने कहा कि भगवान जगन्नाथ केवल किसी एक क्षेत्र के आराध्य नहीं, बल्कि संपूर्ण मानव समाज के कल्याण और एकता के प्रतीक हैं. उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना मजबूत होती है. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में समाज को आपसी सौहार्द, एकजुटता और सकारात्मक सोच की जरूरत है.

युवाओं, किसानों और जरूरतमंदों के लिए की प्रार्थना

रोहित उरांव ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना की कि लोहरदगा जिला विकास के नए आयाम स्थापित करे. युवाओं को रोजगार के अवसर मिलें, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो और हर परिवार खुशहाल जीवन व्यतीत करे. उन्होंने देश के युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, किसानों की उन्नति और कमजोर वर्गों के कल्याण की भी कामना की.

समाज को जोड़ती हैं धार्मिक परंपराएं 

उन्होंने कहा कि भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएं समाज को एक सूत्र में बांधने का काम करती हैं. ऐसे आयोजन सांस्कृतिक विरासत और सामाजिक एकता के प्रतीक हैं. धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है.

मंदिर परिसर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

इस अवसर पर मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही. भक्तों ने भगवान जगन्नाथ के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया. पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर रहा और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला.

लोहरदगा के विकास की कामना

रोहित उरांव ने कहा कि लोहरदगा हमेशा सामाजिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल रहा है. उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में जिला शिक्षा, स्वास्थ्य, खेल, कृषि और रोजगार के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल करेगा और विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा.

ALSO READ: बोकारो: हवाई अड्डा से चास के गुंडिचा मंदिर तक इस्कॉन का रथयात्रा

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *