आज से जगन्नाथ रथ यात्रा: रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद, जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

Ranchi: राजधानी रांची में प्रसिद्ध जगन्नाथपुर रथ यात्रा आज से शुरू होने जा रही है. इस मेले को लेकर रांची यातायात पुलिस...

आज से जगन्नाथ रथ यात्रा
आज से जगन्नाथ रथ यात्रा

Ranchi: राजधानी रांची में प्रसिद्ध जगन्नाथपुर रथ यात्रा आज से शुरू होने जा रही है. इस मेले को लेकर रांची यातायात पुलिस ने कमर कस ली है. ट्रैफिक एसपी कार्यालय की ओर से 16 जुलाई से 25 जुलाई 2026 तक के लिए ट्रैफिक रूट और पार्किंग प्लान जारी किया गया है. 25 जुलाई को रथ की वापसी (घुरती मेला) के साथ इस व्यवस्था का समापन होगा. इस दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों के प्रवेश को पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है.

यहां होगी वाहनों की पार्किंग

  • बिरसा चौक की ओर से मेला जाने वाले सभी वाहन शहीद मैदान में पार्क किए जाएंगे.
  • तुपुदाना एवं हटिया की ओर से मेला आने वाले वाहनों के लिए प्रभात तारा मैदान में पार्किंग व्यवस्था की गई है.
  • धुर्वा की ओर से मेला जाने वाले वाहन प्रभात तारा मैदान में ही खड़े होंगे.
  • रिंग रोड से आने वाले वाहन रिंग रोड से मेला या शहर की ओर आने वाले भारी और हल्के वाहन तिरिल मोड़, नॉर्थ गेट, प्रभात तारा मैदान से शालीमार बाजार होते हुए जाएंगे. इन वाहनों की पार्किंग तिरिल मोड़ के पास बने हेलिपैड पर होगी.
  • पुराना विधानसभा की ओर से मेला जाने वाले बड़े वाहनों और मिनी डोर (मैजिक) के लिए शहीद मैदान के पास पार्किंग स्थल तय किया गया है.

मेला क्षेत्र में सुरक्षा और सुचारू यातायात के लिए कई रास्तों पर कार, ऑटो, सवारी गाड़ी और मोटरसाइकिलों का प्रवेश पूरी तरह बंद रहेगा. तिरिल मोड़ से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, शहीद मैदान से मौसीबाड़ी गोलचक्कर, प्रभात तारा तीनमुहान से जगन्नाथपुर बाजार तक प्रवेश पूरी तरीके से बंद रहेगी.

रिंग रोड और शहर के लिए बदला हुआ रूट

  • बिरसा चौक से रिंग रोड (सिठियो) जाने के लिए वाहन सिंह मोड़, चांदनी चौक, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रिंग रोड सिठियो की ओर जा सकेंगे.
  • धुर्वा से रिंग रोड जाने के लिए वाहन वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए सीधे रिंग रोड सिठियो की ओर निकलेंगे.
  • एच.ई.सी. विधानसभा से रिंग रोड जाने के लिए वाहन शहीद मैदान से शालीमार बाजार, धुर्वा गोलचक्कर, वीर कुंवर सिंह चौक और फिर रिंग रोड सिठियो होते हुए अपने गंतव्य पर जाएंगे.
  • रिंग रोड से शहर (बिरसा चौक) आने के लिए वाहन सिठियो रिंग रोड, वीर कुंवर सिंह चौक, धुर्वा गोलचक्कर, चांदनी चौक, सिंह मोड़ और बिरसा चौक होते हुए शहर में प्रवेश करेंगे.

अचानक बदला जा सकता है रूट

यातायात पुलिस के अनुसार, मेले में भीड़ की स्थिति को देखते हुए जरूरत पड़ने पर अन्य रूटों पर भी बेहद कम समय में वाहनों का परिचालन रोका या बदला जा सकता है. पुलिस ने आम जनता से असुविधा से बचने के लिए तय रूट का पालन करने और सहयोग करने की अपील की है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *