कोडरमा स्टेशन पर टला बड़ा हादसा: कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग पर पाया काबू

Koderma: धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07...

कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग पर पाया काबू
कोयला लदी मालगाड़ी के वैगन में लगी आग पर पाया काबू

Koderma: धनबाद-गया रेलखंड पर स्थित कोडरमा रेलवे स्टेशन पर बीती देर रात एक बड़ा हादसा टल गया. स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी कोयला लदी एक मालगाड़ी के एक वैगन से अचानक धुआं उठने लगा.

जागरूक नागरिक ने दी सूचना

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वैगन से धुआं निकलता देख एक जागरूक नागरिक ने तुरंत इसकी सूचना स्टेशन मास्टर को दी. सूचना मिलते ही रेलवे कर्मियों में अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में इसकी जानकारी फायर सर्विस कोडरमा को दी गई.

फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू

मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पा लिया. समय रहते आग बुझा दिए जाने के कारण किसी प्रकार की जनहानि या माल की बड़ी क्षति नहीं हुई.

Also Read: आज से जगन्नाथ रथ यात्रा: रांची में ट्रैफिक रूट में बदलाव, कई रास्तों पर वाहनों की एंट्री बंद, जानें पार्किंग और डायवर्जन प्लान

रेलवे ने दिए जांच के आदेश

घटना के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले का जायजा लिया. प्रारंभिक जांच में वैगन में घर्षण या गर्मी के कारण धुआं उठने की आशंका जताई जा रही है. रेलवे ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं.

रेल अधिकारियों ने की सराहना

रेल अधिकारियों ने जागरूक नागरिक की सतर्कता की सराहना की और कहा कि समय पर सूचना मिलने से एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *