BJP के शीर्ष नेताओं की हुई बैठक, संगठन और विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर हुई चर्चा

NewsWave Desk : भारतीय जनता पार्टी BJP के शीर्ष नेताओं की बैठक गुरूवार को पीएम PM नरेंद्र मोदी के आवास पर संपन्न...

भारतीय जनता पार्टी

NewsWave Desk : भारतीय जनता पार्टी BJP के शीर्ष नेताओं की बैठक गुरूवार को पीएम PM नरेंद्र मोदी के आवास पर संपन्न हुई. जहां संगठन में बड़े बदलावों को लेकर चर्चा की गयी. इस बैठक में गृहमंत्री अमित शाह, बीजेपी BJP अध्यक्ष नितिन नवीन और संगठन महामंत्री बीएल संतोष मौजूद रहे. इस दौरान बैठक का उद्देश्य बीजेपी BJP के संगठन की नई टीम की रूपरेखा तैयार करना था. अगले साल देश के कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने है. इसी को ध्यान में रखते हुए पार्टी अपनी नई टीम का खाका खींच रही है. जानकारी है कि बीजेपी BJP की नई टीम में अनुभवी चेहरों के साथ-साथ युवा नेताओं को मौका दिया जा सकता है. वहीं क्षेत्रीय प्रतिनिधत्व और सामाजिक समीकरणों को संतुलित करना भी पार्टी की प्राथमिकता है.

उत्तर प्रदेश बीजेपी के लिये अहम

अगले साल जिन राज्यों में विस चुनाव होने है उनमें उत्तर प्रदेश बीजेपी BJP के लिये काफी अहम है. पार्टी राज्य से लेकर नेशनल लेवल तक इसी को ध्यान में रखते हुए को फैसला लेती है. चुनाव से पहले बीजेपी ने तैयारियों को धार देना शुरू कर दिया है. हालांकि उत्तर प्रदेश में सीएम CM योगी आदित्यनाथ भी इसमें लग गये है. भाजपा BJP ने विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियां काफी पहले शुरू कर दी है. सरकार और संगठन दोनों स्तरों पर लगातार सक्रियता दिखाई दे रही है.

 

ALSO READCJP ने वांगचुक के समर्थन में देशवासियों से की अपील 16 जुलाई को करें भूख हड़ताल, कहा – इंस्टा में शेयर करें खाली थाली की तस्वीर

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *