NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी CJP ने सोनम वांगचुक के अनशन के लिये लोगों से समर्थन की मांग की है. साथ ही सोनम वांगचुक के समर्थन में देश भर के वांगचुक समर्थकों से 16 जुलाई को एक दिवसीय सामूहिक भूख हड़ताल करने की अपील की है. जानकारी हो कि सोनम वांगचुक के भूख हड़ताल को 18 दिन हो गये है. सीजेपी CJP की ओर से नीट पेपर लीक मामले में शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग के लिये आंदोलन जारी है. सोनम वांगचुक के समर्थन में भूख हड़ताल की अपील सीजेपी CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने की है.
खाली थाली की फोटो इंस्टाग्राम में शेयर करें
इस संबंध में घोषणा करते हुए दीपके ने कहा कि एक दिन की सामूहिक भूख हड़ताल पूरे देश में होनी चाहिए. जो वांगचुक समर्थक है वे लोग हंगर स्ट्राइक करेंगे. इसके साथ ही अपनी खाली थाली की फोटो को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करेंगे. इसके साथ ही केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार क्रुर है. सरकार छात्रों के मुद्दें पर प्रदर्शनकारियों से बात नहीं कर रही. न ही सरकार का इस मामले में कोई बयान आया है. सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा कि सीजेपी CJP नीट पेपर लीक मामले में आत्महत्या करने वाले छात्रों के लिए न्याय की मांग कर रहा है. लेकिन सरकार इस मामले में चुप है. ऐसा लग रहा है जैसे सरकार अपनी जवाबदेही से बचने के लिये क्रुर हो गयी है.
आंदोलन में पहुंचे ये नेता
पिछले दिनों आंदोलन के समर्थन के लिये सीजेपी CJP की ओर से देश नेताओं को पत्र लिखा गया था. जिसमें समर्थन की मांग की गयी थी. इसमें सत्तापक्ष और विपक्ष दोनेां के नेता शामिल थे. वहीं, बीतें मंगलवार को भीम आर्मी प्रमुख और नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद, सपा सांसद मोहिबुल्लाह नदवी और अजेंद्र सिंह लोधी, टीएमसी TMC की राज्यसभा सदस्य डोला सेन, कांग्रेस के लोकसभा सदस्य प्रशांत यादवराव पडोले और सीपीआई CPI के राज्यसभा सदस्य संदोष कुमार जंतर-मंतर पहुंचे. जानकारी हो कि लंबे समय से अनशन पर रहने के कारण सोनम वांगचुक के वजन में भारी कमी आयी है. साथ ही उनके स्वास्थय पर भी असर पड़ रहा है.
ALSO READ : राज्य के सरकारी कर्मियों को राहत: वेतन विसंगति और MACP पर अंतिम फैसले के लिए बनी हाई-पावर कमेटी
