Ranchi: झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए एक राहत भरी खबर है. राज्य सरकार ने विभिन्न कर्मचारी संघों द्वारा लंबे समय से उठाई जा रही वेतन विसंगतियों , MACP और सेवा शर्तों से जुड़ी जटिल समस्याओं के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया है. राज्य सरकार ने इन मुद्दों के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए एक उच्च स्तरीय समिति’ का गठन किया है.
समिति का उद्देश्य: एकरूपता और समाधान
इस समिति का मुख्य उद्देश्य राज्य की विभिन्न सेवाओं के बीच सेवा शर्तों में एकरूपता लाना और कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार कर उनका समाधान खोजना है. यह समिति अपनी अनुशंसाएं सीधे राज्य सरकार को समर्पित करेगी, जिसके आधार पर भविष्य की नीतिगत निर्णय लिए जाएंगे.
कौन हैं समिति के सदस्य
• अध्यक्ष: सदस्य, राजस्व पर्षद
• सदस्य: अविनाश कुमार सिंह ( सेवानिवत आइएएस)
• सदस्य: ओम प्रकाश साह (राज्य प्रशासनिक सेवा-सेवानिवृत्त)
• सदस्य: राज नारायण सिंह (राज्य पुलिस सेवा-सेवानिवृत्त)
• सदस्य: जयंत कुमार मिश्रा (राज्य शिक्षा सेवा-सेवानिवृत्त)
• सदस्य: उमेश मेहता (राज्य अभियंत्रण सेवा-सेवानिवृत्त)
ALSO READ: वित्त विभाग में नहीं रुकेगा काम, तकनीकी जनशक्ति के लिए ब्लूम सिस्टम्स को मिले अनुबंध की अवधि बढ़ाई गई
