पलामू : सड़क हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से...

पलामू सड़क हादसे

Palamu : छतरपुर थाना क्षेत्र के ठाकुरबाड़ी गांव के समीप गुरुवार को सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों की पहचान ठाकुरबाड़ी गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव और बीरेंद्र यादव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक छतरपुर बाजार से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान रास्ते में एक तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई और दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए.

मेदिनीराय अस्पताल में चल रहा इलाज

घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया गया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया. जहां दोनों का इलाज जारी है.

 

ALSO READ : पतरातू लेक रिजॉर्ट में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच, आज से शुरू होगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट और म्यूजिकल फाउंटेन

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *