जामताड़ा : पुल के पास नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका 

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे एक पुल के समीप नदी से...

murder
Jamtara: Sensation after youth's body found by the river near the bridge

Jamtara: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पाबिया से काशीटॉड जाने वाली मुख्य सड़क के किनारे एक पुल के समीप नदी से गुरुवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई.  सुबह करीब 6 बजे स्थानीय ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी. जिसके बाद आसपास के लोगों और पुलिस को इसकी सूचना दी गई सूचना मिलते ही घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुट गए. मृतक की पहचान अशोक रवानी (करीब 35 वर्ष) के रूप में हुई है जो की पाबिया पंचायत के पतियोरडीह का निवासी है. घटना की जानकारी मिलते ही नारायणपुर की पुलिस बल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी.

पुलिस की जांच जारी 

घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आशंका जताई कि युवक की कहीं और हत्या करने के बाद शव को नदी किनारे फेंक दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने फिलहाल किसी भी संभावना से इनकार या पुष्टि नहीं की है. थाना प्रभारी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा. फिलहाल पुलिस हर पहलू पर गंभीरता से जांच कर रही है.

ALSO READ: JMM के कद्दावर नेता निर्मल महतो के हत्यारे नरेंद्र सिंह की समय पूर्व रिहाई पर विचार करे राज्य सजा समीक्षा बोर्ड, 29 साल से है जेल में बंद -हाईकोर्ट 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *