Ranchi: हाईटेक बिल्डर्स पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप के ठिकानों पर आयकर सर्वे दूसरे दिन यानि गुरुवार को भी जारी है. गौरतलब हैं कि बुधवार को आयकर विभाग ने रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े दो बड़े समूहों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक साथ कई ठिकानों पर सर्वे शुरू की थी. आयकर विभाग की जांच टीम ने पानस रियल्टर्स और दयानंद मोदी ग्रुप से जुड़े आवासीय और व्यावसायिक परिसरों में पहुंचकर दस्तावेजों की जांच शुरू की थी. कार्रवाई के दौरान संबंधित परिसरों में आने-जाने पर निगरानी रखी गई और बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी रोक लगाई गई है.
डिजिटल उपकरण की हो रही है जांच
सूत्रों के अनुसार, आयकर विभाग की टीम वित्तीय लेनदेन, आयकर रिटर्न, निवेश, संपत्ति खरीद-बिक्री और डिजिटल रिकॉर्ड की जांच कर रही है. कई स्थानों से कंप्यूटर, लैपटॉप, हार्ड डिस्क और महत्वपूर्ण दस्तावेजों को खंगाला जा रहा है. बैंक खातों और अन्य वित्तीय दस्तावेजों का भी मिलान किया जा रहा है. फिलहाल जांच जारी है और विभाग ने आधिकारिक रूप से किसी बरामदगी या कथित कर चोरी की राशि का खुलासा नहीं किया है. इसलिए कार्रवाई के अंतिम निष्कर्ष जांच पूरी होने के बाद ही सामने आएंगे.
सूचनाओं और प्रारंभिक जांच के आधार पर की जा रही है सर्वे
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई आयकर अधिनियम के तहत प्राप्त सूचनाओं और प्रारंभिक जांच के आधार पर की जा रही है. विभाग यह पता लगाने का प्रयास कर रहा है कि कारोबार से संबंधित सभी आय और निवेश का सही विवरण कर विभाग को उपलब्ध कराया गया था या नहीं. जांच के दौरान कई दस्तावेजों का मिलान किया जा रहा है तथा संबंधित लोगों से पूछताछ भी की जा रही है.
ALSO READ: जामताड़ा : पुल के पास नदी किनारे युवक का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका
