पलामू : बिजली चोरी के खिलाफ कार्रवाई, छह लोगों पर प्राथमिकी दर्ज, 1 लाख 30 हजार का लगा जुर्माना

Palamu : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया...

बिजली चोरी

Palamu : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड JBVNL की ओर से बिजली चोरी रोकने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान चलाया जा रहा है. जिसके तहत हुसैनाबाद थाना क्षेत्र में व्यापक छापेमारी की गई. अभियान के दौरान बिजली चोरी के आरोप में छह लोगों के विरुद्ध भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई. सहायक विद्युत अभियंता राम प्रसाद महतो के नेतृत्व में गठित छापेमारी दल ने थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में जांच अभियान चलाया. दल में कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो के अलावा संतोष कुमार सिंह, राजकुमार यादव, बबन कुमार एवं अशोक मेहता शामिल रहे.

इन पर की गयी कार्रवाई

जांच के दौरान इमामबाड़ा निवासी पिंटू कुमार चौरसिया, मकबरा रोड निवासी बिट्टू कुमार गुप्ता, निमाहत निवासी दिनेश पासवान, निमाहात निवासी दीपु यादव, पथरा निवासी विकास कुमार और दानिश अली को अवैध रूप से बिजली का उपयोग करते पकड़ा गया. इसके बाद सभी आरोपियों के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में भारतीय विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 135 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. साथ ही इन सभी पर कुल 1 लाख 30 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है.

जारी रहेगा अभियान

बिजली विभाग के अनुसार बिजली चोरी के विरुद्ध निगम का विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा. बिजली विभाग कनीय विद्युत अभियंता सुधीर बांडो ने उपभोक्ताओं से वैध विद्युत कनेक्शन लेकर ही बिजली का उपयोग करने की अपील करते हुए बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई की बात कही है.

 

ALSO READ : 100 करोड़ के फर्जी GST इनवॉइस रैकेट का भंडाफोड़, स्क्रैप कारोबारी अजय शर्मा गिरफ्तार

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *