घनी आबादी वाले थाना क्षेत्र में OP और TOP खोलने का प्रस्ताव, प्रबुद्ध नागरिकों से भी लिया जायेगा सुझाव

अजय दयाल Ranchi: रांची पुलिस लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है. लोगों की सुरक्षा के जिला पुलिस कप्तान हमेशा तत्पर रहते...

ranchi police

अजय दयाल

Ranchi: रांची पुलिस लोगों की सुरक्षा को सर्वोपरि मानती है. लोगों की सुरक्षा के जिला पुलिस कप्तान हमेशा तत्पर रहते हैं, लोगों को थाना की दूरी अधिक होने के कारण कई फरियादी को थाना तक पहुंचने में काफी परेशानी होती है, इसे देखते एसएसपी राकेश रंजन ने घनी आबादी वाले थाना और थाना की दूरी को देखते हुए ओपी और टोओपी खोलने का प्रस्ताव पुलिस मुख्यालय को भेजगें.इसके लिए उन्होंने तैयारी शुरू कर दी है. लोगों से इस संबंध में फीड बैक लेने के लिए पुलिस पदाधिकारियों को मुहल्ले के बुद्धिजीवी व प्रतिनिधियों से बात करने को कहा गया है. इसी क्रम में राजधानी में जनशिकायत समाधान कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा, ताकि लोगों को त्वरित न्याय मिल सके. रांची पुलिस का मानना है कि राजधानी की पुलिसिंग पूरे राज्य का आइना है, इतना ही नहीं अन्य राज्यों से आने वाले लोग भी राजधानी की पुलिसिंग को देख कर पूरे राज्य के पुलिसिंग का के बारें में अनुमान लगाते हैं,इसलिए राजधानी की पुलिसिंग को चुस्त-दुरूस्त करने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है.
एसएसपी राकेश रंजन को कई माध्यम से यह जानकारी मिल रही थी कि थाना की दूरी के कारण कई लोग थाना नहीं जाकर वरीय पदाधिकारियों के पास शिकायत लेकर पहुंचते हैं. जब उन्हें थाना जाने के लिए कहा जाता है तो लोग थाना जाने से हिचकते हैं. बुजुर्ग व महिलाओं के लिए थाना की दूरी अधिक होने से ज्यादा परेशानी होती है. इसे देखते हुए एसएसपी टीओपी और ओपी का प्रस्ताव मुख्यालय को भेजेंगे. आशा की जा रही कि राजधनी की सुरक्षा को देखते हुए मुख्यालय से भी शीध्र आदेश प्राप्त हो जायेगा.

कई थाना है जहां है घनी आबादी और दूरी

नामकुम, जगन्नाथपुर, सुखदेवनगर, बरियातू, सदर सहित कई ऐसे थाना है, जिनकी आबादी काफी घनी और वहां ओपी अथवा टीओपी की जरूरत है. नामकुम थाना तो ऐसे ग्रामीण इलाके में सुमार है, लेकिन शहर कई क्षेत्र उससे काफी सटे हुए हैं, जैसे कांटाटोली मौलाना आजाद कॉलोनी, लोआडीह , सामलौंग का क्षेत्र जो शहर से सटा हुआ है.लेकिन उन स्थानों से नामकुम थाना की दूरी काफी अधिक है. इसलिए उस थाना क्षेत्र में ओपी और टीओपी की आवश्यकता काफी अधिक हो जाती है. नामकुम थाना के टीओपी के रूप में इएसआइ अस्तपाल के सामने पुराना नामकुम थाना के समीप टीओपी खोलने का प्रस्ताव रखा गया है. उसी प्रकार जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र की काफी घनी आबादी है, हालांकि जगन्नाथपुर थाना का पुंदाग ओपी पहले से कार्यरत है. फिर वहां एक और टीओपी की आवश्यकता है ताकि लोगों को सुविधा मिल सके और किसी प्रकार की घटना होने पर पुलिस त्वरित एक्शन ले सके. उसी प्रकार बरियातू, सुखदेवनगर थाना का क्षेत्र भी बड़ा है. सुखदेवनगर थाना के लिए पंडरा ओपी है, लेकिन घनी आबादी होने के कारण वहां भी एक और टीओपी की आवश्यकता है, जिससे पुलिसिंग में आसानी हो और लोगों को भी तत्काल सुविधा मिल सके.

लोगों की सुविधा व त्वरित न्याय के उद्देश्य से हो रहा जन शिकायत समाधान कार्यक्रम

रांची पुलिस लोगों की सुविधा व त्वरित न्याय के उद्देश्य से जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन कर रही है, जन शिकायत समाधान कार्यक्रम जिला के हर थाना में हो रहा है, इसमें लोगों को त्वरित न्याय तो मिल ही रहा है, कई शिकायत में ऑन-द- स्पॉट कार्रवाई भी हो रही है. अब तक हुए जन शिकायत समाधान कार्यक्रम की सफलता के संबंध में एसएसपी का कहना है कि अभी तो शुरूआत है, दो-तीन महीने के बाद इसकी सफलता और असफलता का आकलन सही से किया जा सकेगा.

ALSO READ : गिरिडीह: इनर व्हील क्लब ने गांवों में चलाया जागरूकता अभियान, स्वच्छता और पेड़ लगाने का दिया संदेश

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *