चाईबासा: कृषि योजना की समीक्षा, अधिकारियों को दिए गए निर्देश

Chiabasa: जिला समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक...

चाईबासा
कृषि योजना की समीक्षा

Chiabasa: जिला समाहरणालय सभागार में प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता उप विकास आयुक्त (DDC) उत्कर्ष कुमार ने की. इसमें योजना की प्रगति, विभागवार उपलब्धियों और आगामी कार्ययोजना की समीक्षा की गई.

कृषि विकास और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर

बैठक में बताया गया कि केंद्र सरकार की यह योजना देश के चयनित 100 जिलों में संचालित हो रही है, जिसमें पश्चिमी सिंहभूम भी शामिल है. योजना का उद्देश्य कृषि उत्पादकता बढ़ाना, किसानों की आय में वृद्धि करना, कृषि विविधीकरण और कृषि आधारित आजीविका को मजबूत करना है.

समय पर सही डाटा उपलब्ध कराने का निर्देश

DDC उत्कर्ष कुमार ने सभी विभागों को निर्देश दिया कि योजनाओं से जुड़े आंकड़े समय पर और गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराएं. उन्होंने कहा कि पोर्टल पर अपलोड होने वाला डाटा प्रमाणिक और त्रुटिरहित होना चाहिए, ताकि योजना की सही समीक्षा हो सके.

ALSO READ: हजारीबाग: होमवर्क नहीं बनाने पर शिक्षक का कहर, डंडे की पिटाई से चौथी कक्षा का छात्र घायल; मामला पहुंचा थाना

विभागों में बेहतर समन्वय पर बल

बैठक में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान, सहकारिता और JSLPS सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा की गई. अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्यों को समयसीमा के भीतर पूरा करने और योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *