Click Here
Click Here
Click Here

BREAKING -आय से अधिक संपत्ति केस: ACB ने विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को पूछताछ के लिए फिर बुलाया

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे...

रांची: जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह समेत विनय चौबे के साले और सरहज एवं ससुर के ऊपर दर्ज आय से अधिक संपत्ति केस की जांच लगातार जारी है. एजेंसी ने सोमवार को एक बार फिर विनय सिंह और स्निग्धा सिंह को एसीबी मुख्यालय बुलाकर पूछताछ के लिए बुलाया है. एजेंसी ने दोनों आरोपियों से बुधवार और गुरुवार को पूछताछ की थी लेकिन इस पूछताछ में दोनों ने एजेंसी को संतोषजनक जवाब नहीं दिया जिसके बाद एसीबी ने उन्हें दुबारा पूछताछ के लिए बुलाया है. बता दें कि जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे उनकी पत्नी और ऑटोमोबाइलों कारोबारी विनय सिंह एवं उनकी पत्नी समेत कई अन्य लोगों के ऊपर एसीबी ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है. इस मामले की जांच में एजेंसी को अब तक कई बेनामी और बेशकीमती संपत्तियों की जानकारी मिली है.

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *