Click Here
Click Here
Click Here

असम विधानसभा चुनाव: झारखंड के दिग्गज नेताओं को मिली बड़ी जिम्मेदारी, कांग्रेस ने सौंपी स्टार प्रचारकों की कमान

रांची/गुवाहाटी: आगामी असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में झारखंड के...

रांची/गुवाहाटी: आगामी असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने अपनी चुनावी बिसात बिछाना शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को असम के चुनावी मैदान में उतारने का निर्णय लिया गया है. असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के विशेष अनुरोध पर, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने झारखंड के सांसदों, मंत्रियों और विधायकों सहित नौ प्रमुख नेताओं की सूची जारी की है. कांग्रेस आलाकमान का मानना है, कि झारखंड के इन नेताओं का भाषाई और सांस्कृतिक जुड़ाव असम के कई क्षेत्रों में पार्टी को बढ़त दिलाने में मददगार साबित होगा. अधिसूचना के अनुसार, असम पीसीसी अध्यक्ष इन सभी नेताओं को उनके प्रभाव और अनुभव के आधार पर विशिष्ट विधानसभा क्षेत्र आवंटित करेंगे.

प्रचार के लिए चयनित नेताओं की सूची:

– सुखदेव भगत- सांसद

– दीपिका पांडे सिंह- मंत्री

– शिल्पी नेहा तिर्की- मंत्री

– डॉ. रामेश्वर उरांव-वरिष्ठ विधायक एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष

– ममता देवी- विधायक

– रामचंद्र सिंह- विधायक

– सोना राम सिंकू- विधायक

– नमन बिक्सल कोंगारी- विधायक

– रमा खलखो- अध्यक्ष, झारखंड महिला कांग्रेस एवं पूर्व महापौर

add1
सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *