Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

सिमडेगा : सुलभ न्याय के लिए राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Simdega: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय...

Simdega: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से सिमडेगा व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया. आयोजन का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को त्वरित, सुलभ एवं कम खर्च में न्याय उपलब्ध हो. राष्ट्रीय लोक अदालत का ऑनलाइन उद्घाटन जमशेदपुर से झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष न्यायमूर्ति सुजीत नारायण प्रसाद ने किया मौके पर न्यायमूर्ति आनंद सेन एवं न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार श्रीवास्तव भी मौजूद रहे. इसके बाद स्थानीय स्तर पर लोक अदालत का उद्घाटन प्राधिकार अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सिमडेगा राजीव कुमार सिन्हा, डीसी सिमडेगा कंचन सिंह और एसपी सिमडेगा श्रीकांत एस खोटरे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए प्रधान जिला जज ने कहा कि लोक अदालत न्याय पाने का एक सशक्त वैकल्पिक मंच है, जहां आपसी सहमति से विवादों का समाधान किया जाता है. इससे न केवल न्याय शीघ्र मिलता है, बल्कि न्यायालयों पर बढ़ते मामलों का बोझ भी कम होता है.

 

लोक अदालत का लाभ उठाएं : उपायुक्त

वहीं डीसी कंचन सिंह ने कहा कि लोक अदालत के माध्यम से छोटे-बड़े विवादों का शांतिपूर्ण समाधान संभव होता है. इससे आम जनता में न्यायिक व्यवस्था के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है. उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से लोक अदालत का लाभ उठाने की अपील की. वहीं एसपी ने कहा कि आपसी समझौते से मामलों का निपटारा होने से सामाजिक सौहार्द्र को बढ़ावा मिलता है और लंबे समय से लंबित मामलों से लोगों को राहत मिलती है. राष्ट्रीय लोक अदालत में आज विभिन्न श्रेणियों के 14 हजार से अधिक मामलों की सुनवाई की जाएगी. पीडीजे सिमडेगा ने कहा कि पिछले वर्ष लोक अदालत के माध्यम से 99 हजार मामलों का निष्पादन हुआ था. इस वर्ष का यह पहला लोक अदालत है. इस वर्ष अधिक से अधिक मामलों के निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *