Click Here
Click Here
Click Here
Click Here
Click Here

बजट सत्र : जरेडा में शराब घोटाला से भी होगा बड़ा घोटालाः सत्येंद्र नाथ तिवारी

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जरेडा में शराब घोटाला से...

रांचीः झारखंड विधानसभा में चल रहे बजट सत्र के 14 वें दिन सत्येंद्रनाथ तिवारी ने कहा कि जरेडा में शराब घोटाला से भी बड़ा घोटाला होगा। कहा कि इसमें बिजली बोर्ड के इंजीनियर पिछले आठ साल से प्रतिनियुक्ति में हैं। जिन्होंने सैकड़ों करोड़ों का काम लिया है। ये इंजीनियर कंपनी के पार्टनर भी हैं। वहीं प्रदीप यादव ने तीन कुलपतियों की नियुक्ति का सवाल उठाया। इस पर संसदीय कार्यमंत्री राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि 16 मार्च को सरकार इस पर जवाब देगी। नीरा यादव ने पत्रकारों को सुरक्षा और बीमा योजना का लाभ देने की मांग की। जिग्गा सुसारन होरो के सवाल पर कहा कि स्कूल का निर्माण पर गो तीन महीनों में सकारात्मक पहल की जाएगी।

विस्थापितों की समस्या का हो समाधानः सुरेश पासवान:

सुरेश पासवान ने कहा कि हजारीबाग के बड़कागांव में केरेडारी, चट्टी बरियातू, पकरीबरवाडीह और बदाम कोल ब्लॉक के विस्थापितों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। श्वेता सिंह ने कहा कि 8361.65 एकड़ जमीन का अधिग्रहण किया गया। कितने रैयतों का भुगतान हुआ कितनों को नौकरी मिली इसे बताया जाए। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अधिग्रहित भूखंड से अधिक जमीन पर कंपनी अगर काम कर रही है तो कार्रवाई होगी।

बोकारों में छह गांवों को पंचायत का मिले दर्जाः अरूप:

अरूप चटर्जी ने कहा कि बोकारों के छह गांवों को पंचायत का दर्जा मिलना चाहिए। इस पर मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि बीएसएल से जमीन वापस लेने के लिए राजस्व विभाग से सहयोग लिया जा रहा है। डीसी की अनुंशसा है कि भूमि बीएलएल के अधीन है। इस पर जल्द ही बैठक होगी और समाधान भी होगा। अनंत प्रताप देव ने कहा कि गढ़वा में पाइप लाइन योजना धरातल में नहीं उतरी।चापानल लगाया जाए। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि अप्रैल से बजट के आधार पर सभी विधानसभा क्षेत्र में चापानल अधिष्ठापित होगा। ममता देवी ने कहा कि भैरवी जलाशय योजना में नहर का काम शुरू नहीं हुआ। विस्थापित गांव को सिंचाई की सुविधा नहीं मिली है। इस पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस दिशा में काम हो रहा है। लिफ्ट एरिगेशन से पानी पहुंचाने का साम करेंदे। कुमार उज्जवल के सवाल पर मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि सोनू कुमार के हत्या के पांच छह आरोपियों की शिनाख्त कर ली गई है। एसआइटी का भी गठन किया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *