भू-माफियाओं का दुस्साहस : CID के कर्मियों की अरबों रुपया की जमीन को बेचने की तैयारी, जालसाजों से बचने के लिए जगह-जगह चिपकाए गए पोस्टर

Ranchi: जिले के ओरमांझी के ग्राम आनंदी स्थित सीआईडी कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी सहयोग समिति की अरबों रुपये की जमीन पर भू-माफियाओं...

Land mafia audacity: CID personnel prepare to sell land worth billions of rupees; posters have been pasted everywhere to warn against fraudsters.

Ranchi: जिले के ओरमांझी के ग्राम आनंदी स्थित सीआईडी कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी सहयोग समिति की अरबों रुपये की जमीन पर भू-माफियाओं और दलालों की नजर गड़ गई है. समिति के स्वामित्व वाली 31.46 एकड़ जमीन को कुछ स्थानीय दलालों और ‘सिद्धिविनायक’ नामक संस्था द्वारा गलत और अवैध तरीके से बेचने का प्रयास किया जा रहा है. इस फर्जीवाड़े की भनक लगते ही सीआईडी कोऑपरेटिव समिति सतर्क हो गई है और आम जनता को इस धोखाधड़ी से बचाने के लिए एक बड़ा जागरूकता अभियान शुरू किया है.

जगह-जगह पोस्टर चिपकाकर लोगों को किया गया सावधान

समिति के सदस्यों द्वारा ओरमांझी के विभिन्न चौक-चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर आम सूचना के पोस्टर चिपकाए गए हैं. इन पोस्टरों के माध्यम से आम जनता और संभावित खरीदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे इस जमीन के चक्कर में न पड़ें. समिति ने स्पष्ट रूप से घोषणा किया है कि यह पूरी जमीन बिक्री की नहीं है और इस पर किसी भी तरह का क्रय-विक्रय पूरी तरह से अवैध माना जाएगा.

यह भी पढ़ें: मृत्यु पर राजनीति बंद करे भाजपा, दोषियों पर होगी सख्त कार्रवाई: डॉ. इरफान अंसारी

Land mafia audacity: CID personnel prepare to sell land worth billions of rupees; posters have been pasted everywhere to warn against fraudsters.

समिति के ही कुछ सदस्यों और दलालों की है मिलीभगत

जानकारी के अनुसार, इस पूरे फर्जीवाड़े के पीछे कुछ स्थानीय दलालों, सिद्धिविनायक संस्था और सीआईडी कोऑपरेटिव के ही एक-दो दागी सदस्यों की मिलीभगत सामने आ रही है. ये लोग अंदरूनी साठगांठ कर भोले-भाले खरीदारों को झांसे में लेने और अवैध रूप से कागजात तैयार कर जमीन बेचने की फिराक में थे. समिति ने ऐसे तत्वों को पहचान कर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की बात कही है.

बिक्री करने या खरीदने पर होगी कानूनी कार्रवाई: समिति

समिति के पदाधिकारियों का कहना है यह जमीन सीआईडी कर्मचारी गृह निर्माण सहकारी सहयोग समिति की सामूहिक संपत्ति है. इसे बेचने का अधिकार किसी भी दलाल, बाहरी संस्था या चंद सदस्यों को नहीं है, यदि कोई व्यक्ति किसी दलाल या सिद्धिविनायक के झांसे में आकर पैसे का लेन-देन करता है, तो उसके नुकसान की जिम्मेदारी उसकी खुद की होगी और समिति ऐसे जालसाजों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करेगी. समिति ने आम जनता से अपील की है कि ग्राम आनंदी स्थित इस 31.46 एकड़ भूखंड से जुड़े किसी भी प्रकार के प्रलोभन में न आएं और भू-माफियाओं के इस बड़े खेल को नाकाम करने में सहयोग करें.

Land mafia audacity: CID personnel prepare to sell land worth billions of rupees; posters have been pasted everywhere to warn against fraudsters.

यह भी पढ़ें: झारखंड में REO के 19 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर्स का तबादला, ग्रामीण कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *