Bokaro: जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बारिश के मौसम को देखते हुए बोकारो SP नथू सिंह मीणा ने वाहन जांच कार्य में लगे पुलिस पदाधिकारियों के बीच सभागार में बारिश से बचाव के लिए बरसाती और वाटरप्रूफ जूतों का वितरण किया. इस दौरान यातायात थाना के 15 पुलिस पदाधिकारियों एवं 35 हवलदार और आरक्षियों को बरसात से बचाव के लिए सुरक्षा सामग्री प्रदान की गई, ताकि बारिश के मौसम में भी यातायात पुलिसकर्मी मुस्तैदी के साथ नियमित रूप से अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सकें. बरसाती और वाटरप्रूफ जूते मिलने पर यातायात पुलिसकर्मियों ने खुशी जाहिर की. वहीं, बोकारो SP ने यातायात पुलिसकर्मियों के कार्यों की सराहना करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया.
बोकारो: यातायात पुलिसकर्मियों को मिले बरसाती और वाटरप्रूफ जूते
Bokaro: जिले के विभिन्न स्थानों पर नियमित रूप से वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है. बारिश के मौसम को देखते हुए...
सम्बंधित ख़बरें
