चाईबासा में मां विपत्तारिणी पूजा की तैयारियां पूरी, सदर बाजार काली मंदिर में विशेष अनुष्ठान

Chaibasa: सदर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित की जाएगी. पूजा-अर्चना का...

Chaibasa
मां विपत्तारिणी पूजा की तैयारियां पूरी

Chaibasa: सदर बाजार स्थित प्राचीन काली मंदिर में मां विपत्तारिणी पूजा श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ आयोजित की जाएगी. पूजा-अर्चना का शुभारंभ 18 जुलाई 2026 को सुबह 11 बजे से वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ होगा. आयोजन समिति ने बताया कि मां विपत्तारिणी पूजा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.

बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद

पूजा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, विशेषकर सुहागिन महिलाओं के शामिल होने की संभावना है. महिलाएं व्रत रखकर माता की पूजा-अर्चना करेंगी और परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना करेंगी. मान्यता है कि मां विपत्तारिणी की पूजा करने से जीवन की परेशानियां दूर होती हैं और परिवार में सुख, शांति, समृद्धि एवं मंगल का वास होता है. श्रद्धालु पूजा के दौरान व्रत कथा का श्रवण करेंगे और परंपरा के अनुसार रक्षा सूत्र धारण करेंगे.

धार्मिक आस्था का केंद्र बनेगा काली मंदिर

मां विपत्तारिणी पूजा को लेकर सदर बाजार काली मंदिर में श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है. आयोजन समिति ने सभी भक्तों से श्रद्धा और अनुशासन के साथ पूजा में शामिल होने की अपील की है.

ALSO READ: झारखंड में REO के 19 एक्जीक्यूटिव इंजीनियर्स का तबादला, ग्रामीण कार्य विभाग ने जारी की अधिसूचना

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *