Ranchi desk: 14 मार्च 2026 को उत्तर कोरिया ने अपने पूर्वी तट से एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया, जिसकी पुष्टि साउथ कोरिया की सेना और जापान ने की है रिपोर्ट के अनुसार मिसाइल समुद्र की ओर दागी गई और जापान के विशेष आर्थिक क्षेत्र (EEZ) के बाहर जाकर गिरी, जिससे किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है. विशेषज्ञों का मानना है कि यह परीक्षण उस समय किया गया है जब अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच फ्रीडम शील्ड ज्वाइंट मिलिट्री एक्सरसाइज (Freedom Shield joint military exercise) नाम का संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है. उत्तर कोरिया अक्सर ऐसे अभ्यासों को अपने खिलाफ सैन्य दबाव के रूप में देखता है और इसके जवाब में मिसाइल परीक्षण करता रहा है.

किसी तरह का नुकसान नहीं
हालांकि इस घटना से किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है और इस कदम को एशिया-प्रशांत क्षेत्र में बढ़ते तनाव के संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

