बोकारो: Re NEET UG 2026 में डीपीएस बोकारो का शानदार प्रदर्शन, AIR 546 के साथ आदित्य मिश्रा बने स्कूल टॉपर

Bokaro: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित री-NEET UG 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते...

Bokaro
Re -NEET UG 2026 में डीपीएस बोकारो का शानदार प्रदर्शन

Bokaro: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित री-NEET UG 2026 में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) बोकारो के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सफलता का नया कीर्तिमान स्थापित किया. विद्यालय के कुल 26 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता हासिल की, जबकि 10 विद्यार्थियों ने 99 परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए.

AIR 546 के साथ आदित्य मिश्रा बने टॉपर

सीबीएसई 12वीं बोर्ड की साइंस स्ट्रीम के नेशनल टॉपर आदित्य मिश्रा ने री-NEET UG 2026 में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया. उन्होंने 720 में से 670 अंक हासिल करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 546 और जनरल कैटेगरी रैंक 344 प्राप्त की. उनका परसेंटाइल 99.972 रहा.

अन्य विद्यार्थियों ने भी किया शानदार प्रदर्शन

विद्यालय की छात्रा तेजस्वी ने 607 अंक प्राप्त कर ओवरऑल AIR 7927 और कैटेगरी रैंक 859 हासिल की. वहीं ईशान गौरव ने कैटेगरी रैंक 1296 प्राप्त कर तीसरा स्थान हासिल किया.इसके अलावा तनिष्क यश, आयशा फलक सिद्दीकी, विनीत कुमार झा, अनुपम शर्मा, ईधा सिंह, अरिंजय सिंह, मयंक राज, तौज़ीह दूजा, श्रीसंत कुमार सिंह, अदिति चंद्रा, अक्षिता पाठक, तान्या श्री, आव्या सिंह, रोहन कुमार राठौर सहित कुल 26 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की.

प्राचार्य ने दी बधाई

विद्यालय के प्राचार्य डॉ. ए. एस. गंगवार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह छात्रों की मेहनत, अनुशासन और शिक्षकों के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है. उन्होंने कहा कि पहली परीक्षा रद्द होने जैसी चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद विद्यार्थियों ने धैर्य बनाए रखा और उत्कृष्ट प्रदर्शन किया.

निराशा को हराकर हासिल की सफलता

आदित्य मिश्रा ने बताया कि पहली NEET परीक्षा रद्द होने की खबर से वे काफी निराश हो गए थे, क्योंकि उन्होंने पूरे साल कड़ी मेहनत की थी. हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा तैयारी जारी रखी.उन्होंने बताया कि परिवार, शिक्षकों और शुभचिंतकों के सहयोग से उन्होंने अपनी तैयारी को और मजबूत किया. नियमित पढ़ाई के साथ फुटबॉल और कबड्डी जैसे खेलों को भी जारी रखा.

कोरोना काल बना टर्निंग प्वाइंट

आदित्य ने बताया कि कोरोना काल उनके जीवन का बड़ा टर्निंग प्वाइंट रहा. ऑनलाइन पढ़ाई के दौरान परिणाम प्रभावित होने के बाद उन्होंने कठिन परिश्रम और नियमित अध्ययन का संकल्प लिया. उनका लक्ष्य एक सफल चिकित्सक बनकर मानवता की सेवा करना है.

ALSO READ:इंस्टाग्राम से दोस्ती कर छात्रा का अपहरण का आरोप, युवक और उसके पिता पर केस

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *