Ranchi/Delhi : पिछले लगभग एक वर्ष से ज्यादा समय से जेल में बंद निलंबित IAS अधिकारी विनय चौबे की जमानत याचिका पर सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी. सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक विनय चौबे की जमानत याचिका में सुनवाई के लिए 21 जुलाई की तारीख निर्धारित हुई है. सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अरविन्द कुमार और जस्टिस प्रसन्ना बी वारले की बेंच में विनय चौबे की जमानत याचिका सुनवाई के लिए सूचीबद्ध है. झारखंड हाईकोर्ट से जमानत याचिका खारिज होने के बाद विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल कर बेल की गुहार लगाई थी.
लैंड स्कैम से जुड़ा है मामला
इससे पहले 28 अप्रैल को झारखंड हाईकोर्ट ने विनय चौबे को जमानत देने से इनकार करते हुए उनकी जमानत याचिका खारिज कर दी थी. जिस मामले में विनय चौबे ने सुप्रीम कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल की है वह हजारीबाग जिले में हुआ लैंड स्कैम का मामला है. ACB ने इस संबध में कांड संख्या 11/2025 दर्ज की है. इस केस में विनय चौबे के करीबी विनय सिंह उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, हज़ारीबाग के विधायक प्रदीप प्रसाद, तत्कालीन सीओ CO शैलेश कुमार और ब्रोकर विजय सिंह समेत 73 लोगों को नामजद आरोपी बनाया गया है.
ALSO READ : पुलिस ने कहा – शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करें प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन
