पुलिस ने कहा – शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करें प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन

NewsWave Desk : जंतर-मंतर में आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गयी. जहां सोनम वांगचुक का...

अभिजीत दीपके

NewsWave Desk : जंतर-मंतर में आंदोलन कर रहे सोनम वांगचुक को शनिवार सुबह दिल्ली पुलिस अस्पताल ले गयी. जहां सोनम वांगचुक का इलाज जारी है. वहीं, कॉकरोच जनता पार्टी CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके आंदोलन जारी रखने की बात कही है. शनिवार को जंतर-मंतर से उन्होंने इसका ऐलान किया. जहां दीपके ने अनशन में रहने की बात कहीं. उन्होंने कहा कि अब वे अनशन शुरू कर रहे है. मंच से उन्होंने यह भी घोषणा की कि 20 जुलाई को आंदोलन के समर्थन में मार्च निकाला जाएगा. अभिजीत दीपके ने कहा कि वह आज से भूख हड़ताल शुरू कर रहे है. उन्होंने आंदोलन को जारी रखने की बात कही और लोगों से बड़ी संख्या में साथ आने की अपील की. दीपके ने बताया कि 20 जुलाई को मार्च भी आयोजित किया जाएगा. जानकारी को सीजेपी के बैनर तले पेपर लीक के विरोध में आंदोलन किया जा रहा है. जहां शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से इस्तीफे की मांग की गयी है.

पुलिस ने कहा प्रदर्शनकारी शांतिपूर्वक स्थल खाली कर दें

इस बीच, पिछले 20 दिनों से जंतर-मंतर पर भूख हड़ताल कर रहे सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक को पुलिस मेडिकल जांच के लिए अस्पताल ले गई. दिल्ली पुलिस के अनुसार, उनकी लगातार बिगड़ती सेहत को देखते हुए यह कदम उठाया गया. नई दिल्ली के डीसीपी DCP ने सोशल मीडिया पर बताया कि हाई कोर्ट के आदेश और मेडिकल विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार सोनम वांगचुक को जरूरी इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है. पुलिस ने दावा किया कि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से की गई. साथ ही जंतर-मंतर पर मौजूद प्रदर्शनकारियों से अपील की गई कि वे शांतिपूर्वक प्रदर्शन स्थल खाली कर दें.

 

ALSO READ : सोनम वांगचुक को भूख हड़ताल से हटाना लोकतंत्र और संविधान को कुचलने जैसा : डिंपल यादव

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *