कोडरमा: डिजिटल युग में भी ATM से वंचित, 5 बैंक हैं पर एक भी ATM मशीन नहीं

महादेव कुमार Koderma: डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेन-देन की बातें तो खूब हो रही हैं. लेकिन जिले के 16 पंचायत के मरकच्चो...

Koderma
Koderma: Markacho deprived of ATMs even in the digital age

महादेव कुमार

Koderma: डिजिटल इंडिया और कैशलेस लेन-देन की बातें तो खूब हो रही हैं. लेकिन जिले के 16 पंचायत के मरकच्चो प्रखंड में आज भी लोगों को बुनियादी बैंकिंग सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है. बता दें की जिले के मरकच्चो स्थित सीमावर्ती इलाका गिरिडीह जिले के धनवार प्रखंड के कई इलाके के लोग मरकच्चो बाजार व बैंक आते हैं.

ATM नहीं होने से लोगों को रही काफी परेशानियां

बता दें, प्रखंड में (1) SBI बैंक मरकच्चो बाजार, (2) BOI मरकच्चो ब्लॉक चौक, (3) झारखंड ग्रामीण बैंक बरियाडीह, (4) BOI चोपनाडीह (5) बैंक ऑफ इंडिया जामू मे संचालित हैं. लेकिन आश्चर्य की बात है कि एक भी बैंक में ATM मशीन स्थापित नहीं है. नतीजा यह है कि पेंशनधारियों, मजदूरों, छात्रों और छोटे व्यापारियों को नकदी निकालने के लिए डोमचांच 20 से 25 किलोमीटर का सफर करना पड़ता है. आने-जाने में समय और किराया दोनों खर्च होता है. बीमार और बुजुर्ग लोगों के लिए यह और भी मुश्किल भरा है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि ATM नहीं होने से ग्राहक अक्सर “ऑनलाइन पेमेंट” या “बाद में भुगतान” की बात करते हैं. इससे छोटे कारोबार पर असर पड़ रहा है.

शिकायत के बाद भी नहीं लगा ATM

वहीं छात्रवृत्ति और मनरेगा की राशि निकालने वाले ग्रामीणों को घंटों लाइन में लगना पड़ता है. ग्रामीणों ने कई बार बैंक प्रबंधन और प्रशासन से ATM लगाने की मांग की है, लेकिन अब तक कोई पहल नहीं हुई है. लोगों का आरोप है कि प्रखंड मुख्यालय होने के बावजूद मरकच्चो को बैंकिग सुविधाओं में लगातार नजरअंदाज किया जा रहा है. स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन और संबंधित बैंक अधिकारियों से अविलंब मरकच्चो में ATM मशीन स्थापित करने की मांग की है. ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके और डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा मिले.

ALSO READ: पुलिस ने कहा – शांतिपूर्वक जंतर-मंतर खाली करें प्रदर्शनकारी, अभिजीत दीपके ने शुरू किया अनशन

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *