बंगाल एक बार फिर बनेगा विकसित बंगाल, पुराना गौरव करेगा हासिल : प्रधानमंत्री

Kolkata : असम के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. कोलकाता...

Kolkata : असम के दो दिवसीय दौरे के बाद प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे और जनसभा को संबोधित किया. कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा- “ बंगाल ने हमेशा ने भारत को दिशा दिखाई है. बंगाल एक बार फिर विकसित बंगाल बनकर उस गौरव को हासिल करेगा. मुझे विश्वास है कि मजबूत संपर्क और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित बंगाल की बुनियाद बनेंगे. साथ ही कहा कि बंदरगाह और जल परिवहन की भूमिका अहम और निर्णायक है. दशकों तक पूर्वी भारत की इस क्षमता की उपेक्षा की गई. हालांकि, आज जलमार्ग व्यापार और औद्योगिक प्रगति के नए रास्ते खोल रहे हैं. कोलकाता और हल्दिया जैसे बंदरगाह लंबे समय से पूर्वी भारत में व्यापार के प्रमुख केंद्र रहे हैं. वर्तमान में हल्दिया डॉक कॉम्पलेक्स का मशीनीकरण चल रहा है. इस पहल से माल ढुलाई में तेजी आएगी.

पीएम मोदी ने 18,680 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की दी सौगात

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर करीब 18,680 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शुभारंभ और शिलान्यास किया. पीएम मोदी ने कहा- “ये परियोजनाएं पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत को नई गति प्रदान करेंगी. इनसे व्यापार और उद्योग को बढ़ावा मिलेगा. लाखों लोगों का जीवन आसान होगा और उनके लिए नए अवसर खुलेंगे. खड़गपुर-मोरग्राम एक्सप्रेसवे पूरा होने से पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्सों में आर्थिक गतिविधियों में तेजी आएगी. देश के रेल नेटवर्क के आधुनिकीकरण के लिए एक तेज अभियान अभी चल रहा है. हमारा दृढ़ संकल्प है कि पश्चिम बंगाल इस प्रयास में पीछे न रहे. केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल के रेलवे बुनियादी ढांचे के तेजी से विस्तार के लिए ठोस प्रयास कर रही है.

असम में भी पीएम मोदी ने हजारों करोड़ रूपये के परियोजनाओं का लोकार्पण किया

बंगाल दौरे से पहले असम में पीएम मोदी ने विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया. असम में उन्होंने अपने संबोधन के दौरान पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों को आड़े हाथ लिया और तंज कसते हुए कहा कि जितनी बड़ी राशि असम के विकास पर खर्च की जा रही है, कांग्रेस के लोगों के लिए इतनी बड़ी रकम लिखना भी मुश्किल है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *