साहेबगंज: महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी ट्रेन की बोगी में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी फरार.

साहेबगंज : मालदा रेल मंडल अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अहले सुबह एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना...

साहेबगंज : मालदा रेल मंडल अंतर्गत महाराजपुर रेलवे स्टेशन पर शनिवार की अहले सुबह एक नाबालिग किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर युवक फरार हो जाने का मामला प्रकाश में आया है. पीड़ित परिजन न्याय के बाहर के लिए जीआरपी थाना साहिबगंज पहुंची और थाना में पूरी घटना की जानकारी दिया बताया जाता है, कि पीड़ित के परिजन द्वारा थाना में दी गई जानकारी में उल्लेख किया है कि तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी सुखदेव महतो के पुत्र प्रणेश महतो उम्र 22 वर्ष द्वारा नाबालिक किशोरी को फोन कर शादी के की बात कह कर बुलाया और उसे प्लेटफार्म पर खड़ी है के शूंटिंग वाली गाड़ी के बोगी में ले जाकर बातचीत की और इस दौरान उसके साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया. उसके बाद फिर युवक फरार हो गए. जीआरपी थाना में पीड़ित के बयान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज कर ली गई है इस संबंध में थाना प्रभारी कैलाश कुमार महतो ने बताया कि पीड़िता के अभियान के आधार पर प्राथमिक की दर्ज करते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए छापामारी की जा रही है.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *