Click Here
Click Here
Click Here

हजारीबाग:छात्रा की मौत से सनसनी, स्कूल के छात्र और शिक्षिका पर प्रताड़ना का आरोप

Hazaribagh: शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके...

Hazaribagh: शहर के बड़ा बाजार थाना क्षेत्र में एक 15 वर्षीय छात्रा की मौत का मामला सामने आया है, जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है. विवेकानन्द विद्यालय में कक्षा 10वीं की छात्रा स्वेता कुमारी की मौत के बाद परिजनों ने विद्यालय के ही एक छात्र और एक शिक्षिका पर गंभीर आरोप लगाए हैं. परिजनों का कहना है कि छात्रा ने मानसिक प्रताड़ना और धमकियों से तंग आकर आत्मघाती कदम उठाया.

क्या है पूरा मामला?

मृतका के पिता संजय गुप्ता के अनुसार, विद्यालय का एक छात्र सोलेंज राणा पिछले करीब एक महीने से स्वेता को लगातार परेशान कर रहा था. आरोप है कि वह छात्रा पर शारीरिक संबंध बनाने का अनैतिक दबाव डाल रहा था. परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि विद्यालय की एक शिक्षिका, प्रतिभा सिंह, ने भी छात्रा को फोन कर धमकी दी थी. इस दोहरी प्रताड़ना और मानसिक तनाव के कारण छात्रा ने जहरीला पदार्थ खा लिया.

इलाज के दौरान तोड़ा दम

परिजनों ने बताया कि स्थिति बिगड़ने पर स्वेता को तत्काल हजारीबाग के आरोग्यम अस्पताल ले जाया गया, वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रांची के मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, डॉक्टरों के तमाम प्रयासों के बावजूद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.

पुलिसिया कारवाई की मांग 

घटना के बाद पीड़ित परिवार ने बड़ा बाजार थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. परिजनों ने आरोपी छात्र और शिक्षिका के खिलाफ सख्त कार्रवाई और न्याय की मांग की है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और छानबीन शुरू कर दी है. मृतका के पिता संजय गुप्ता ने बताया कि मेरी बेटी को पिछले एक महीने से प्रताड़ित किया जा रहा था. छात्र की बदतमीजी और शिक्षिका की धमकी ने उसे अंदर से तोड़ दिया था. हम पुलिस से न्याय की गुहार लगा रहे हैं.

AlsoRead:NEET UG 2026: 21 जून को होगा री-एग्जाम, 2027 से CBT मोड में होगी परीक्षा

add1

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *