हार्ट, कैंसर और किडनी रोग का शिकार बन रहे युवा, रिम्स ने जारी किए चिंताजनक आंकड़े

Ranchi: अब गंभीर बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं. बता दें, राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के ताजा आंकड़ो...

RIMS
RIMS Governing Council meeting tomorrow

Ranchi: अब गंभीर बीमारियां केवल बुजुर्गों तक सीमित नहीं रहीं. बता दें, राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल रिम्स के ताजा आंकड़ो के मुताबिक हार्ट, किडनी, फेफड़े और कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां सबसे तेजी से 35 से 45 साल के युवाओं को अपनी चपेट में ले रही हैं. जिस उम्र में लोग करियर और परिवार की जिम्मेदारियां संभालते हैं, उसी उम्र में बड़ी संख्या में अस्पताल के बेड तक पहुंच रहे हैं. जानकारी दें, कि रिम्स के कार्डियोलॉजी विभाग में पिछले साल 36,635 मरीज ओपीडी पहुंचे, जिनमें 14,706 मरीजों को भर्ती करना पड़ा. सबसे ज्यादा 35 फीसदी मरीज 35 से 45 साल के थे. डॉक्टरों के मुताबिक लगातार तनाव, जंक फूड, अनियमित दिनचर्या, धूम्रपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी युवाओं के दिल को समय से पहले बीमार बना रही है.

किडनी रोग भी तेजी युवाओं  में बढ़ा रहा 

फेफड़ों की बीमारी के मामलों में भी हालात चिंताजनक हैं.  टीबी एवं चेस्ट विभाग में भर्ती 4,263 मरीजों में सबसे बड़ी हिस्सेदारी 26 से 45 वर्ष के युवाओं की रही. विशेषज्ञों का कहना है कि प्रदूषण, धूम्रपान और कमजोर इम्युनिटी के कारण कम उम्र में ही सांस संबंधी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं. किडनी रोग भी तेजी से युवाओं को निशाना बना रहा है. पिछले वर्ष भर्ती 5,342 मरीजों में सबसे अधिक 1,603 मरीज 35 से 45 साल के थे. डॉक्टरों का कहना है कि कम पानी पीना, अनियमित खानपान, बढ़ता ब्लड प्रेशर और डायबिटीज किडनी को समय से पहले नुकसान पहुंचा रहे हैं.

कैंसर के आंकड़े सबसे ज्यादा चिंता बढ़ाने वाले हैं. 5,738 भर्ती मरीजों में 35 फीसदी यानी 2,008 मरीज 35 से 45 साल के थे. विशेषज्ञों का कहना है कि बीमारी की देर से पहचान सबसे बड़ी चुनौती है. यदि शुरुआती लक्षणों को नजरअंदाज नहीं किया जाए तो इलाज की सफलता की संभावना काफी बढ़ जाती है.

डॉक्टरों की चेतावनी

रिम्स के विशेषज्ञों का कहना है कि अगर लगातार सीने में दर्द, सांस फूलना, पेशाब में बदलाव, शरीर में सूजन, अचानक वजन घटना, लगातार खांसी, गांठ या किसी भी तरह का असामान्य बदलाव महसूस हो तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज न करें. समय पर जांच और इलाज ही गंभीर बीमारियों से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है.

ALSO READ: TPC सुप्रीमो ब्रजेश का करीबी नरेश गंझू गिरफ्तार, धमनियां पिकेट में रखकर हो रही पूछताछ

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *