TPC सुप्रीमो ब्रजेश का करीबी नरेश गंझू गिरफ्तार, धमनियां पिकेट में रखकर हो रही पूछताछ

Chatra : प्रतिबंधित तृतीत सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी TSPC को बड़ा झटका लगा है. टीपीसी TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझु उर्फ सरदार के करीबी...

नरेश गंझू

Chatra : प्रतिबंधित तृतीत सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी TSPC को बड़ा झटका लगा है. टीपीसी TPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझु उर्फ सरदार के करीबी नरेश गंझू उर्फ रविकांत को चतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस की टीम उसे धमनियां पिकेट में रखकर पूछताछ कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि नरेश के गिरफ्तारी होने से फरार चल रहे टेरर फंडिंग के आरोपी बृजेश गंझू के बारे में भी अहम जानकारी पुलिस को मिल सकती है. वह चतरा जिले के लावलौंग थाना क्षेत्र का रहने वाला है.

30 लाख का इनामी है ब्रजेश गंझू

झारखंड सरकार ने टीएसपीसी TSPC सुप्रीमो ब्रजेश गंझू उर्फ सरदार पर 25 लाख रुपये का इनाम रखा है. इसके अतिरिक्त, राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA ने भी उस पर पांच लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है. ऐसे में ब्रजेश गंझू कुल 30 लाख का इनामी है. खबर है कि इस मामले को लेकर डीजीपी DGP तदाशा मिश्रा आज चतरा जा सकती है. आईजी IG व डीआईजी DIG समेत अन्य अधिकारी भी पहुंच सकते है.

 

ALSO READ : NEET पेपर लीक पर संसद मार्च आज, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग तेज; धारा 163 लागू

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *