Newswave Desk: स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्जेंटीना को 1-0 से हराकर FIFA World Cup 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया. स्पेन ने 16 साल बाद विश्व कप ट्रॉफी जीती. हालांकि, टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा चर्चा फ्रांस के कप्तान किलियन एम्बाप्पे (klian mbappe) की रही. एम्बाप्पे ने पूरे टूर्नामेंट में 10 गोल और 4 असिस्ट किए, जिसके दम पर उन्होंने गोल्डन बूट (Golden Boot) अपने नाम किया. लगातार दूसरे विश्व कप में गोल्डन बूट जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया. वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं.

दूसरे स्थान पर रहे लियोनेल मेसी
अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी (Lionel Messi) टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ियों की सूची में दूसरे स्थान पर रहे. मेसी ने पूरे विश्व कप में 8 गोल किए, लेकिन फाइनल में स्पेन के मजबूत डिफेंस के सामने वह कोई गोल नहीं कर सके. उम्मीद थी कि मेसी फाइनल में एम्बाप्पे से आगे निकल सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. तीसरे स्थान के मुकाबले में इंग्लैंड के खिलाफ एम्बाप्पे ने दो गोल किए और मेसी से आगे निकल गए. इसके साथ ही उन्होंने विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा गोल करने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. एम्बाप्पे अब तक विश्व कप में कुल 22 गोल कर चुके हैं, जबकि मेसी 21 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं.
16 साल बाद दूसरी बार विश्व कप चैंपियन बना स्पेन
फाइनल मुकाबले में स्पेन और अर्जेंटीना के बीच 90 मिनट तक कोई गोल नहीं हुआ. दोनों टीमों के डिफेंस ने शानदार खेल दिखाया. इसके बाद मैच अतिरिक्त समय में पहुंचा, जहां फेरान टोरेस ने निर्णायक गोल कर स्पेन को 16 साल बाद दूसरी बार विश्व कप चैंपियन बना दिया. वहीं, अर्जेंटीना और लियोनेल मेसी का लगातार दूसरा और कुल चौथा विश्व कप खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया.

ALSO READ: Monsoon Session 2026: आज से संसद सत्र, इनकम टैक्स और MSME पर बड़े बदलाव की तैयारी
