झारखंड में बदला रहेगा मौसम का मिजाज, कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट

News Wave Desk : झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. आज राज्य के...

झारखंड

News Wave Desk :  झारखंड में मानसून के सक्रिय रहने का असर मौसम पर साफ दिखाई दे रहा है. आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहने की संभावना है. आसमान में बादल छाए रहेंगे और कई जिलों में हल्की से हल्की बारिश हो सकती है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में बारिश के साथ गरज-चमक और वज्रपात की भी संभावना जताई गई है.

कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

राज्य के राजधानी में बोकारो, चतरा, धनबाद, देवघर, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, कोडरमा, लातेहार, पलामू, सरायकेला-खरसावां और सिमडेगा समेत कई जिलों में अगले कुछ घंटों के दौरान बारिश और वज्रपात की स्थिति बन सकती है. इस दौरान कुछ जगहों पर तेज हवाएं चलने की भी संभावना है. मौसम में बदलाव के कारण लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, आज झारखंड में तापमान करीब 28 से 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. कई इलाकों में दिनभर बादल छाए रहने के साथ रुक-रुककर बारिश हो सकता है. वहीं, अगले कुछ दिनों तक भी राज्य में बारिश का सिलसिला बने रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने लोगों से की अपील

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान विशेष सावधानी बरतने की अपील की है. वज्रपात के समय खुले मैदान, खेत, ऊंचे पेड़ और बिजली के खंभों के पास खड़े होने से बचने की सलाह दी गई है. वहीं, जरूरी काम से बाहर निकलने वाले लोगों को मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए सावधानी बरतने और अपने साथ छाता रखने की सलाह दी गई है.

बारिश की संभावना

 

Also Read : कोडरमा : हल्की बारिश में ही भर गई तिलैया की सड़कें, नगर प्रशासन की खुली पोल

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *