CJP प्रदर्शनकारियों पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज, संसद मार्च की थी तैयारी

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच टकराव हो गया. टकराव...

CJP

NewsWave Desk : कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन और संसद मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकरियों के बीच टकराव हो गया. टकराव बढ़ने पर दिल्ली पुलिस और रैफ RAF जवानों ने प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज कर दिया. प्रदर्शनकारियों ने 20 जुलाई यानी आज संसद मार्च का ऐलान किया था. लेकिन पुलिस के अनुसार इसकी अनुमति नहीं ली गयी थी. ऐसे में प्रदर्शनकारियों को जंतर-मंतर से आगे बढ़ने की इजाजत नहीं दी गयी. पुलिस पहले से ही जंतर-मंतर में मौजूद थी. ऐसे में प्रदर्शनकारियों के आगे बढ़ने पर उन्हें रोका गया. जिससे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच बहस हुई. जिसके बाद पुलिस ने बल प्रयोग किया गया.

प्रदर्शनकारियों और पुलिस में धक्का मुक्की

जानकारी हो कि सीजेपी CJP नीट पेपर लीक और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन कर रही है. यह मार्च पहले पर्यावरण कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की अगुवाई में प्रस्तावित था, लेकिन उन्हें शनिवार को दिल्ली पुलिस ने जंतर-मंतर से हटाकर अस्पताल में भर्ती करा दिया. इसके बाद सीजेपी CJP प्रमुख अभिजीत दीपके अनशन पर बैठ गए है. सीजेपी CJP ने सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजलि आंगमो के नेतृत्व में संसद मार्च की तैयारी है.

नई दिल्ली में लागू हुई धारा 163

प्रस्तावित संसद मार्च को देखते हुए नई दिल्ली में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 163 लागू कर दी गई है. इसके तहत क्षेत्र में लोगों के एकत्र होने और प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगाया गया है. 20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र शुरू हो रहा है. इसी कारण सीजेपी CJP ने संसद मार्च के लिए इसी दिन का चयन किया है. पार्टी प्रमुख अभिजीत दीपके ने बड़ी संख्या में लोगों से इस आंदोलन में शामिल होने की अपील की है. प्रदर्शन में शामिल होने के लिये देश भर से छात्र और अभिभावक दिल्ली पहुंचे है. जहां झारखंड से भी छात्र और अभिभावक दिल्ली पहुंचे है.

तिरंगा के साथ विरोध करते प्रदर्शनकारी

 

ALSO READ : असम में बाढ़ की स्थिति चिंताजनक, CM ने थल सेना और वायु सेना से तैयार रहने की अपील की

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *