Pakur: नगर थाना क्षेत्र के हरिणडांगा नया टोला स्थित एक घर और बड़ी अलीगंज रविंद्र चौक स्थित एक गुमटी का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने गैस सिलेंडर की चोरी कर ली थी. घटना के बाद पीड़ितों ने नगर थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की थी.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपियों को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी की घटना का खुलासा किया और दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
आरोपियों की निशानदेही पर सिलेंडर बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किए गए दो गैस सिलेंडर भी बरामद कर लिए हैं, पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है.
