लोहरदगा: छात्राओं के सपनों को मिली नई रफ्तार, पीएम श्री स्कूल में बांटी गईं साइकिलें

Lohardaga: सेन्हा प्रखंड स्थित पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चितरी डान्दु में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया...

Lohardaga: Girl Students Get a New Momentum as Bicycles Distributed at PM SHRI School
Lohardaga: Girl Students Get a New Momentum as Bicycles Distributed at PM SHRI School

Lohardaga: सेन्हा प्रखंड स्थित पीएम श्री राजकीय उत्क्रमित उच्च विद्यालय, चितरी डान्दु में छात्राओं के बीच साइकिल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना, शिक्षा के प्रति उनका उत्साह बढ़ाना तथा बालिका शिक्षा को प्रोत्साहित करना था.

मुख्य अतिथि ने बांटी साइकिलें

कार्यक्रम में झारखंड मुक्ति मोर्चा के सेन्हा प्रखंड अध्यक्ष राजकिशोर राम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. उन्होंने पात्र छात्राओं को साइकिल वितरित करते हुए नियमित रूप से विद्यालय आने, मन लगाकर पढ़ाई करने तथा अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया.

दूरी नहीं बनेगी बाधा

अपने संबोधन में राजकिशोर राम ने कहा कि राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सकारात्मक कार्य कर रही है. छात्राओं को साइकिल उपलब्ध कराने का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि दूरी किसी भी छात्रा की शिक्षा में बाधा न बने. उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों की अनेक छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा, आवागमन आसान होगा और वे नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगी. उन्होंने छात्राओं से साइकिल का सही उपयोग करने, पूरी लगन और अनुशासन के साथ पढ़ाई करने तथा अपने माता-पिता और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया.

Also Read: रांची के एक्सट्रीम बार DJ मर्डर केस में 10 दोषी करार, मंगलवार को सजा का एलान

छात्राओं में दिखी खुशी

विद्यालय परिवार ने इस योजना को छात्राओं के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इससे विद्यालय में उनकी उपस्थिति बढ़ेगी और पढ़ाई के प्रति उनका आत्मविश्वास मजबूत होगा. कार्यक्रम के दौरान छात्राओं के चेहरे पर साइकिल मिलने की खुशी साफ दिखाई दी. छात्राओं ने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब उन्हें विद्यालय आने-जाने में पहले की तुलना में काफी सुविधा मिलेगी.

कई लोग रहे मौजूद

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया और उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त कर समाज एवं राष्ट्र के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया. साथ ही अभिभावकों से भी बेटियों की शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील की गई. इस अवसर पर मनीष अग्रवाल, राजीव रंजन, दीपा कुमारी बाड़ा, अवधेश, सुखराम उरांव सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे. कार्यक्रम का समापन छात्राओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ किया गया.

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *