रांची: सोने की चेन छीनने की कोशिश, लोगों ने आरोपी को रंगेहाथों दबोचा, पुलिस के हवाले किया

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. नामकुम थाना क्षेत्र में लगातार चेन छिनतई के मामले सामने आ रहे हैं....

Ranchi: Attempt to snatch chain, people caught the accused red-handed and handed him over to the police.

Ranchi: राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. नामकुम थाना क्षेत्र में लगातार चेन छिनतई के मामले सामने आ रहे हैं. आज एक बार फिर चेन छीनने की कोशिश की गई, लेकिन स्थानीय लोगों की तत्परता के कारण चेन स्नैचर्स अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सके. नामकुम के चाय बगान इलाके में सोमवार को सोने की चेन छीनने का प्रयास कर रहे एक युवक को स्थानीय लोगों ने रंगेहाथों दबोच लिया. आक्रोशित भीड़ ने आरोपी को पकड़ने के बाद उसे नामकुम थाने के हवाले कर दिया. चाय बागान क्षेत्र में एक राहगीर से सोने की चेन छीनने की कोशिश की जा रही थी. नामकुम थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी युवक को थाने लाकर गहन पूछताछ की जा रही है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस घटना में उसके साथ कोई और भी शामिल था या नहीं. साथ ही इलाके में हुए पिछले स्नैचिंग के मामलों में भी उसकी संलिप्तता की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: 14वीं JPSC PT में अनियमितता को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, 22 जुलाई को JPSC कार्यालय घेरने का ऐलान

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *