Jamtara: जिले में मत्स्य पालन को बढ़ावा देने और सरकारी जलाशयों के बेहतर उपयोग के उद्देश्य से कृषि विभाग ने सरकारी तालाबों की तीन वर्षीय बंदोबस्ती (नीलामी) प्रक्रिया पूरी कर ली. मंगलवार को जिला कृषि कार्यालय में आयोजित डाक प्रक्रिया में सरखेलडीह और बेना तालाब की सबसे ऊंची बोली लगाकर दो व्यक्तियों ने बंदोबस्ती अपने नाम कर ली.
डाक प्रक्रिया हुई संपन्न
डाक प्रक्रिया जिला कृषि पदाधिकारी लव कुमार, जिला मत्स्य पदाधिकारी रितु रंजन तथा अन्य विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई. इसमें सरखेलडीह तालाब की बंदोबस्ती 47 हजार 500 रुपये की सर्वाधिक बोली लगाकर लालटू सरखेल ने हासिल की. वहीं कृषि विज्ञान केंद्र स्थित बेना तालाब की बंदोबस्ती 46 हजार रुपये की बोली पर पाकडीह निवासी मुख्तार अंसारी के नाम की गई.
