14वीं JPSC PT में अनियमितता को लेकर भाजपा ने खोला मोर्चा, 22 जुलाई को JPSC कार्यालय घेरने का ऐलान

Ranchi: 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग के खिलाफ...

BJP launches protest against irregularities in 14th JPSC PT, announces siege of JPSC office on July 22

Ranchi: 14वीं JPSC प्रारंभिक परीक्षा (PT) में कथित अनियमितताओं को लेकर भाजपा ने राज्य सरकार और झारखंड लोक सेवा आयोग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद आदित्य साहू ने 22 जुलाई को भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से JPSC कार्यालय के घेराव का ऐलान किया है. उन्होंने बताया कि 22 जुलाई को सुबह 10 बजे जयपाल सिंह स्टेडियम, रांची में पहले युवाओं का बड़ा जुटान होगा. इसके बाद हजारों की संख्या में अभ्यर्थी और भाजयुमो कार्यकर्ता JPSC कार्यालय तक मार्च निकालकर घेराव करेंगे.

यह भी पढ़ें: रांची: डूरंड कप से पहले मोराबादी से हटाया गया अतिक्रमण, खाली जमीन पर बनेगी पार्किंग

‘झारखंड के युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई’

आदित्य साहू ने राज्य के युवाओं, प्रतियोगी परीक्षा के अभ्यर्थियों और आम नागरिकों से आंदोलन में बड़ी संख्या में शामिल होने की अपील करते हुए कहा कि यह सिर्फ एक परीक्षा का मुद्दा नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और न्याय की लड़ाई है. उन्होंने आरोप लगाया कि 14वीं JPSC PT परीक्षा के परिणाम जारी होने के बाद कई गंभीर सवाल खड़े हुए हैं. उनका कहना है कि अभ्यर्थियों को दी गई मार्कशीट पर अधिकारियों के हस्ताक्षर नहीं हैं. वहीं, RTI के जरिए OMR शीट की प्रतियां मांगने के बावजूद उन्हें उपलब्ध नहीं कराया जा रहा है. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आयोग की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज उपलब्ध नहीं हैं और परीक्षा परिणाम पर आयोग के सदस्यों के हस्ताक्षर भी नहीं हैं. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इन सभी कारणों से पूरी परीक्षा प्रक्रिया संदेह के घेरे में है. उन्होंने आरोप लगाया कि लाखों युवाओं ने वर्षों की मेहनत और उम्मीद के साथ परीक्षा दी, लेकिन उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ किया गया है. भाजपा ने इन आरोपों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है.

यह भी पढ़ें: BREAKING – झारखंड: तेज तर्रार IPS अधिकारी का केंद्रीय प्रतिनियुक्ति जाने का NOC रद्द, DGP की रिपोर्ट पर सरकार का बड़ा फैसला

सम्बंधित ख़बरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *